एसबीआई ने जारी किया अलर्ट, ग्राहक रहें सतर्क, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना अकाउंट हो जाएगा खाली 

एसबीआई ने कैश रिवार्ड रिडीम से जुड़े स्कैम को लेकर अलर्ट जारी किया है। ग्राहकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
sbi alert

SBI Alert: तकनीकी विकास के साथ-साथ फ्रॉड के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। जालसाज अलग-अलग तरीके से यूजर्स को फँसाते हैं। ऐसे मोबाइल यूजर्स को खुद ही सतर्क रहना चाहिए। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। उन्हें रिवार्ड प्वाइंट रिडीम से जुड़े स्कैम से सतर्क रहने की सलाह दी है।

दरअसल, स्कैमर्स ग्राहकों को फर्जी एसएमएस और APKs एसएमएस या व्हाट्सऐप पर भेज रहे हैं। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप धोखाधड़ी का शिकार बन सकते हैं। अकाउंट भी खाली हो सकता है। इस मैसेज में लिखा है कि, “प्रिय ग्राहक अकाउंट योनो एसबीआई नेट बैंकिंग रिवर्ड प्वाइंट आज एक्सपायर हो जाएगा। कैश रिडीम करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।”

एसबीआई ने क्या कहा? (Cash Redeem Scam Alert)

एसबीआई ने सोशल मीडिया “X” पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें ग्राहकों को मिलने वाले योनो नेट बैंकिंग रिवर्ड प्वाइंट एक्सपायर होने वाले मैसेज को फेक बताया है। बैंक ने कहा, “कृपया ध्यान दें एसबीआई कभी भी ऐसे मैसेज और APKs एसएमएस पर नहीं भेजता है। ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें, न ही फाइल डाउनलोड करें।”

ग्राहक क्या करें क्या न करें? (Tips For Protection)

  • किसी भी अनजान सोर्स से प्राप्त एसएमएस या व्हाट्सऐप मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक न करें। ऐसे फाइल को भी डाउनलोड न करें।
  • सरकार ने एसबीआई ग्राहकों को विश्वसनीय सोर्स जैसे कि गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर एसबीआई से जुड़े एप्स को इंस्टॉल करने की सलाह दी है।
  • एसबीआई रिवर्ड प्वाइंट के लिए ग्राहक ऑफिशियल वेबसाइट www.rewardz.sbi पर विजिट कर सकते हैं। या फिर वेरिफाइड रिवार्ड कस्टमर केयर 1800-209-8500 पर संपर्क कर सकते हैं।
  • कोई भी संदिग्ध मैसेज का कॉल की रिपोर्ट बैंक को करें।

sbi alert

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews