19 जुलाई को बंद रहेंगी कई बैंकिंग सेवाएं, SBI और HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, लेनदेन में होगी परेशानी

एसबीआई और HDFC बैंक ने 19 जुलाई से लिए डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। कुछ समय के लिए सेवाएं बाधित रहने वाली हैं। इस दौरान ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी का सामना करना पड़ सकती है।  
SBI HDFC Bank Alert

देश के दो बड़े बैंकों ने डाउन टाइम अलर्ट जारी किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की यूपीआई समेत कई सेवाएं अस्थायी रूप से कुछ घंटों के लिए प्रभावित रहेगी। वहीं प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने HDFC बैंक ऐप और नेटबैंकिंग से जुड़ी सर्विस बाधित रहेंगी। दोनों बैंकों ने यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया है।

सभी बैंक समय-समय रखरखाव कार्य करते हैं। इस दौरान सिस्टम में कई अपग्रेड और सुधार किये जाते हैं। जिसकी जानकारी ग्राहकों को पहले ही दे दी जाती है। ताकि सही समय पर जरूरी ट्रांजेक्शन पूरा किया जा सके। ध्यान रखें कि सेवाएं निर्धारित समय के बाद फिर से शुरू हो जाएंगी। अन्य सर्विस पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

SBI की सेवाएं कब बाधित रहेंगी?

19 जुलाई को 12:00 AM से लेकर 12:30 AM तक और 12:45 AM  से लेकर 1:30 AM तक आरटीजीएस सर्विस बाधित रहने वाली है। इस दिन 12:30 AM से लेकर 1:00 AM तक पूरे 30 मिनट तक ग्राहकों को NEFT सर्विस में भी रुकावट का सामना करना पड़ेगा।

1:40 AM से लेकर 3:15 AM तक 1 घंटे 35 मिनट तक UPI, आईएमपीएस, YONO, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम NEFT ओर आरटीजीएस सेवाएं बाधित रहेंगी। बैंक में बैंक ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया X पर दी है। रुकावट के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

HDFC बैंक डाउनटाइम अलर्ट 

18 जुलाई यानि आज रात 11:30 बजे से लेकर 19 जुलाई 1:00 AM तक पूरे 1.5 घंटे तक एचडीएफसी बैंक ऐप सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी। 19 जुलाई 3:00 AM से लेकर 6:00 AM तक पूरे 3 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर Loan टैब की सर्विस नहीं मिलेगी। मतलब इस दौरान ग्राहक अपने लोन को देख या मैनेज नहीं कर पाएंगे।

19 जुलाई 2:30 AM से लेकर 6:30 AM तक पूरे 4 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग सर्विस पर कई सेवाएं बंद रहने वाली है। जिसमें अकाउंट्स, डिपॉजिट्स, फंड ट्रांसफर, NEFT, आईएमपीएस, आरटीजीएस और विदीन बैंक ट्रांसफर के साथ-साथ ऑनलाइन पेमेंट्स और अन्य अकाउंट संबंधित लेनदेन शामिल हैं। हालांकि ग्राहक UPI और Zapp अकाउंट का इस्तेमाल भुगतान या मनी ट्रांसफर के लिए कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews