SBI और HDFC बैंक ने जारी किया डाउनटाइम अलर्ट, 2 अगस्त को बंद रहेंगी ये सेवाएं, यहाँ जानें डिटेल

देश के दो बड़े बैंकों ने रखरखाव कार्य के कारण डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। कुछ समय के लिए सेवाएं बाधित रहेंगी। निर्धारित समय के बाद ग्राहक फिर से इनका इस्तेमाल कर पाएंगे। आइए जानें कब कौन-सी सर्विस बंद रहेगी?
SBI HDFC Bank Alert

एसबीआई और HDFC बैंक दोनों ही देश के प्रमुख बैंकों की सूची में शामिल हैं। इनसे जुड़े ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। डाउनटाइम अलर्ट (SBI and HDFC Bank Alert) जारी किया गया है। चुनिंदा सेवाएं 2 अगस्त को अस्थायी रूप से बाधित रहने वाली हैं। यह कदम बैंकों ने शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया है। हालांकि सर्विस निर्धारित समय के फिर से उपलब्ध हो जाएगी।

सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव कार्य करते रहते हैं। ताकि तेज और बेहतर सेवाएं ग्राहकों के लिए सुनिश्चित हो सकते हैं। इस दौरान सिस्टम में अपग्रेड किए जाते हैं। जिसकी जानकारी पहले से खाताधारकों के साथ कर देते हैं। ताकि समय रहते जरूरी लेनदेन को पूरा किया जा सके हैं।

SBI की सेवाएं कब बाधित रहेंगी?

2 अगस्त को 1:45 AM से लेकर  2:35 AM तक पूरे 50 मिनट तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की यूपीआई, आईएमपीसी, YONO, इंटरनेट बैंकिंग, NEFT ओर आरटीजीएस सेवाएं अस्थाई रूप से बाधित रहेंगी। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में परेशानी हो सकती है। इसलिए ग्राहकों को सेवाओं से संबंधित लेनदेन समय रहते पूरा करने की सलाह दी जाती है। हालांकि अन्य किसी भी सर्विस पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। बैंक ने रुकावट के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ ही ग्राहकों को इस दौरान जरूरी लेनदेन के लिए यूपीआई लाइट और एटीएम सर्विस का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी है।

HDFC बैंक डाउनटाइम अलर्ट 

एचडीएफसी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण 2 अगस्त को शाम 7:00 से लेकर रात 10:00 बजे तक पूरे 3 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर Wealthfy (रिपोर्ट और एनालिटिक्स) की सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। हालांकि अन्य सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews