स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और HDFC बैंक दोनों ही देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक हैं। यदि आपका अकाउंट इन दोनों में से किसी भी एक में है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। 13 मई को कुछ देर के लिए चुनिंदा बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। जिसकी जानकारी ग्राहकों को पहले से होनी चाहिए। ताकि वे डाउन टाइम से पहले या उसके बाद जरूरी लेन देन कर पाए।
दोनों बैंकों ने शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण यह कदम उठाया है। सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव का कार्य करते हैं। जिसकी जानकारी बैंक ग्राहकों को पहले ही दे देते हैं। ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान सिस्टम में अपडेट किए जाते हैं। ताकि तेज और निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित हो सके।
एसबीआई डाउनटाइम अलर्ट
13 मई बुधवार को 1:00 AM से लेकर 1:30 AM तक पूरे 30 मिनट तक शेड्यूल मेंटेनेंस गतिविधियों के कारण YONO सर्विस बंद रहेगी। हालांकि बैंक ने ग्राहकों को इस दौरान लेनदेन के लिए योनो लाइट, INB, यूपीआई और एटीएम सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। मेंटेनेंस की जानकारी बैंक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करने की दी है और परेशानी के लिए खेद भी व्यक्त किया है। बता डें कि 9 मई को भी 45 मिनट के लिए एसबीआई की कई सर्विस अस्थायी रूप से बंद थी। इसमें यूपीआई, आईएमपीसी, NEFT, आरटीजीएस और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं शामिल थी।
HDFC बैंक डाउनटाइम अलर्ट
एचडीएफसी बैंक ने भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शेड्यूल मेंटेनेंस को लेकर अलर्ट जारी किया है। 13 मई को 12:05 AM से लेकर 12:50 AM तक पूरे 45 मिनट एचडीएफसी बैंक ऐप पर यूपीआई सर्विस उपलब्ध नहीं होगी। ग्राहकों को डिजिटल भुगतान में परेशानी हो सकती है। हालांकि ATM ट्रांजेक्शन, आईएमपीसी, NEFT, आरटीजीएस समेत अन्य बैंकिंग सर्विस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
14 मई 2026 को 1:00 AM से लेकर 4:00 AM तक पूरे 3 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर ग्राहक क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को देख और डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। निर्धारित समय के बाद सेवाएं पहले की तरह ही उपलब्ध हो जाएंगी।
