SBI Chairman: सीएस शेट्टी होंगे एसबीआई के नए चेयरमैन, जानिए क्यों चुने गए शेट्टी? पढ़ें यह खबर

SBI Chairman: भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक को अब नया चेयरमैन मिल गया है। दरअसल 28 अगस्त को मौजूदा चेयरमैन दिनेश खारा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
SBI Chairman: सीएस शेट्टी होंगे एसबीआई के नए चेयरमैन, जानिए क्यों चुने गए शेट्टी? पढ़ें यह खबर

SBI Chairman: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को नया चेयरमैन मिल गया है। दरअसल सरकार ने चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी को दिनेश खारा की जगह नए चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया है। जानकारी के अनुसार शेट्टी का कार्यकाल 3 वर्षों का होगा और वे 28 अगस्त से अपना नया पदभार संभालेंगे। जबकि दिनेश खारा का कार्यकाल भी इसी दिन समाप्त हो रहा है।

नियुक्ति की प्रक्रिया

दरअसल रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) ने 30 जून को चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी के नाम को मंजूरी दी थी। हालांकि सरकार ने एसबीआई चेयरमैन पद के लिए अश्विनी तिवारी और विनय तोनसे के नामों का जिक्र किया था। लेकिन अंत में, सरकार ने शेट्टी को एसबीआई के चेयरमैन के पद के लिए चुना।

बता दें कि फिलहाल, शेट्टी एसबीआई के एमडी के रूप में कार्यरत हैं। अश्विनी तिवारी और विनय तोनसे भी एमडी पद पर कार्यरत हैं और उन्हें भी चेयरमैन पद के इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।

जानिए सीएस शेट्टी का अनुभव

वहीं एफएसआईबी ने अपने बयान में कहा कि सीएस शेट्टी की योग्यता और अनुभव को देखते हुए उन्हें चेयरमैन पद के लिए चुना गया है। शेट्टी पिछले 35 वर्षों से एसबीआई में कार्यरत हैं, जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग, ग्लोबल मार्केट्स और टेक्नोलॉजी हेड जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। जनवरी 2020 में उन्हें एसबीआई का एमडी नियुक्त किया गया था। शेट्टी ने एग्रीकल्चर में बीएससी किया है और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स से सर्टिफाइड एसोसिएट हैं।

दरअसल सीएस शेट्टी की नियुक्ति एसबीआई के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वे ऐसे समय में इस पद को संभाल रहे हैं जब बैंकिंग क्षेत्र में कई चुनौतियां और अवसर हैं। शेट्टी के अनुभव और विशेषज्ञता से बैंक की रणनीति और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है। उनके नेतृत्व में, बैंक को तकनीकी उन्नति और वैश्विक बाजारों में विस्तार पर जोर देने की संभावना है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews