SBI की बड़ी घोषणा: क्रेडिट कार्ड के नियम बदले, 1 सितंबर से नहीं मिलेगी ये सुविधा 

एसबीआई ने फिर से क्रेडिट कार्ड के नियम बदले हैं। जो सितंबर की पहली तारीख से प्रभावी होंगे। इसका असर यूजर्स पर पड़ेगा। एक फीचर बंद होने वाला है। आइए जानें क्या बदलेगा?
credit card rules

AI Generated Image

एसबीआई क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक ने नियमों (SBI Credit Card Rules) में बदलाव किया है। जिसकी जानकारी कार्डधारकों को होनी चाहिए। इस बात की जानकारी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है। कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर डिजिटल गेमिंग प्लेटफार्म/ मर्चेंट्स और सरकारी लेनदेन पर मिलने वाले रीवार्ड प्वाइंट्स का लाभ नहीं मिलेगा।

1 सितंबर से यह बदलाव लाइफ़स्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड, लाइफ़स्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड सिलेक्ट और लाइफ़स्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड प्राइम के लिए लागू होगा। यूजर्स गेमिंग प्लेटफार्म और सरकारी लेनदेन पर रिवार्ड प्वाइंट्स अर्जित नहीं कर पाएंगे।

ऐसा बदलाव स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहले भी कर चुका है। दिसंबर 2024 में कुछ कार्ड के लिए रिवार्ड प्वाइंट्स बंद किए गए थे। बता दें कि एचडीएफसी बैंक ने जुलाई 2025 में ही कुछ क्रेडिट कार्ड के लिए यह नियम लागू कर चुका है।

अगस्त में लागू हुए ये नियम 

एसबीआई में अगस्त में भी क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है, जो 11 अगस्त से प्रभावी हैं। कई को-ब्रांडेड ब्रांडेड ऐलीट और प्राइम क्रेडिट कार्ड के लिए कंप्लीमेंट्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस को बंद कर दिया गया है। पहले 50 लाख रुपये और एक करोड़ रुपये का बीमा कवरेज हवाई यात्रा पर मिलता था, जो कार्ड के प्रकार पर निर्भर करता था।

एसबीआई का नया क्रेडिट कार्ड लॉन्च 

हाल ही में एसबीआई ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के साथ मिलकर एक नया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। जिसके तीन वेरिएंट उपलब्ध हैं। इसमें बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र एसबीआई कार्ड ELITE बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र एसबीआई कार्ड प्राइम, और बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र सिंपलीSave एसबीआई कार्ड शामिल हैं। इन कार्ड पर फ्यूल सरचार्ज छूट, यूटिलिटी बिल पेमेंट ऑप्शन, ट्रैवल पर डिस्काउंट, रीवार्ड प्वाइंट्स और अन्य कई फीचर्स मिलते हैं। तीनों रुपे और वीजा पेमेंट प्लेटफार्म दोनों पर उपलब्ध होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews