SBI Customer Alert: एसबीआई ग्राहक रहें सतर्क , ऐसे मैसेज पर ना करें भरोसा, वरना हो जाएगा भारी नुकसान, करें ये काम

SBI Customer Alert: एसबीआई ग्राहक रहें सतर्क , ऐसे मैसेज पर ना करें भरोसा, वरना हो जाएगा भारी नुकसान, करें ये काम

SBI Customer Alert: डिजिटल बैंकिंग के साथ ऑनलाइन बैंकिंग स्कैम के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। इन दिनों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कई ग्राहकों को एक फेक मैसेज प्राप्त हो रहा है,  जो कुछ संदिग्ध गतिविधियों की वजह से अकाउंट लॉक हो जाने की बात कहता है। यदि आपके फोन में भी ऐसे एसएमएस आ रहें हैं तो इन्हें नजरअंदाज करें, वरना आपकी छोटी सी गलती भारी नुकसान करवा सकती है।

खाली हो सकता है आपका अकाउंट

इन मैसेज पर क्लिक करते ही ग्राहकों के खाते से जुड़ी जानकारी स्कैमर्स तक पहुँच जाती है। जिसका इस्तेमाल वे लोग बैंक अकाउंट से पैसे निकालने के लिए भी कर सकते हैं।

पीआईबी फैक चेक ने किया अलर्ट

PIB फ़ैक्ट ने भी ग्राहकों को ऐसे मैसेज से सतर्क रहने की सलाह दी है। पीआईबी फ़ैक्ट चेक के मुताबिक एसबीआई के नाम पर स्कैमर्स द्वारा भेजे गए इन मैसेज में कहा जा रहा है कि, ” आपका अकाउंट स्थायी रूप से लॉक हो जाएगा।” इसलिए ऐसे एसएमएस या ईमेल का रिप्लाइ ना करें। ना ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक करें। इसके अलावा किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक से जुड़ी जानकारी साझा न करें। ऐसी स्थिति में रिपोर्ट करना सही विकल्प होगा।

करें ये काम

  • ऐसे मैसेज मिलने पर report.phising@sbi.co.in पर रिपोर्ट करें।
  • किसी भी अनजान व्यक्ति को अकाउंट नंबर, पासवर्ड और अन्य पर्सनल डिटेल्स ना दें।
  • किसी भी मैसेज का रिप्लाइ करने से पहले उसे वेरीफाइ जरूर करें, बैंक के कस्टमर केयर को कॉल कर इसकी जानकारी ले सकते हैं।
  • स्कैम मैसेज को रिपोर्ट करने के लिए “930” नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews