SBI खाताधारक ध्यान दें, 17 मार्च को बंद रहेगी ये सर्विस, डाउनटाइम अलर्ट जारी

एसबीआई यूपीआई सर्विस 25 मिनट के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी। ट्रांजेक्शन में परेशानी हो सकती है। ग्राहकों को डाउनटाइम से पहले या बाद में लेनदेन करने की सलाह दी जाती है। 
sbi customers alert

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक ने डाउनटाइम टाइम अलर्ट (SBI Downtime Alert) जारी किया है। 17 मार्च को यूपीआई सेवाएं अस्थाई रूप से बंद रहेगी। इस बात की जानकारी एसबीआई में सोशल मीडिया X एक पर दी है।

यूपीआई सर्विस मंगलवार को रात 12:15 से लेकर 1:00 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी हो सकती है। हालांकि निर्धारित समय के बाद सेवाएं फिर से पहले की तरह शुरू हो जाएगी। इसीलिए खाताधारकों को समय रहते जरूरी ट्रांजेक्शन पूरा करने की सलाह दी जाती है।

एसबीआई ने क्यों उठाया यह कदम?

एसबीआई ने यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया है। यह एक तकनीकी प्रक्रिया है। सभी बैंक डिजिटल प्लेटफॉर्म को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर रखरखाव काम करते हैं। जिसकी जानकारी उन्हें ग्राहकों को पहले ही देनी पड़ती है। ताकि कस्टमर्स खुद इसके लिए खुद को पहले से तैयार कर सके। बैंक ने ग्राहकों से इस अस्थाई असुविधा के लिए खेद भी जताया है। साथ ही सहयोग की अपील की है।

ग्राहकों को बैंक ने दी ये सलाह 

ग्राहक यूपीआई के स्थान पर यूपीआई लाइट सर्विस का इस्तेमाल जरूरी लेनदेन के लिए कर सकते हैं। हालांकि इस प्लेटफार्म के जरिए सीमित और कम वैल्यू वाले ट्रांजेक्शन  की अनुमति होगी। यूपीआई लाइट के जरिए यूजर्स एक बार में अधिकतम 1,000 रुपये तक का ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। वॉलेट में अधिकतम बैलेंस 5,000 रुपये बैलेंस रख सकते हैं। दैनिक लेनदेन की सीमा 4 हजार रुपये है। लेनदेन के लिए यूपीआई पिन की जरूरत थी नहीं पड़ती। बिना इंटरनेट भी यह काम करता है। इसके अलावा एटीएम कैश विड्रॉल, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। अन्य सुविधाएं भी ग्राहकों को मिलती रहेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews