SBI Customers Alert: एसबीआई के करोड़ों ग्राहकों को सरकार ने किया अलर्ट, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

SBI Customers Alert: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जो कि भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। अब इस बैंक के ग्राहकों पर धोखाधड़ी का एक बड़ा खतरा मंडराता हुआ दिखाई दे रहा है।
SBI Customers Alert: एसबीआई के करोड़ों ग्राहकों को सरकार ने किया अलर्ट, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

SBI Customers Alert: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), के करोड़ों ग्राहकों पर धोखाधड़ी का एक बड़ा खतरा मंडराता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं इस संदर्भ में सरकार ने चेतावनी दी है और एसबीआई ग्राहकों को संभावित फ्रॉड के प्रति सतर्क रहने को कहा है। दरअसल उन्हें एसबीआई के नाम पर मिलने वाले फर्जी संदेशों से सावधान रहने की हिदायत दी गई है।

रिवॉर्ड पॉइंट्स के नाम पर की जा रही धोखाधड़ी

दरअसल PIB फैक्टचेक ने एसबीआई ग्राहकों को आगाह किया है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रहे एक फर्जी संदेश से सावधान रहें। यह संदेश एसबीआई का दिखता है, लेकिन वास्तव में नकली है। इसमें ग्राहकों को रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम करने के लिए एक एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है।

बैंक ऐसे संदेश नहीं भेजता

वहीं दी गई चेतावनी में बताया गया है कि इस प्रकार के संदेश फर्जी होते हैं। एसबीआई कभी भी अपने ग्राहकों को एसएमएस या व्हाट्सऐप के जरिए कोई लिंक नहीं भेजता, न ही उन्हें एपीके फाइल डाउनलोड करने को कहता है। खुद को धोखाधड़ी से बचाने के लिए किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और अनजान फाइल को डाउनलोड करने से परहेज करें।

ग्राहकों को दी गई यह सलाह

दरअसल PIB फैक्टचेक ने एसबीआई ग्राहकों को सलाह दी है कि अगर उन्हें इस प्रकार का संदिग्ध संदेश मिले, तो वे तुरंत एसबीआई के अधिकृत अधिकारियों से संपर्क करें और उसकी वैधता की जांच कराएं। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि सत्यापन के लिए हमेशा आधिकारिक संपर्क चैनलों का उपयोग करें। सतर्कता बरतने से आप अपनी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं और धोखाधड़ी से बच सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews