SBI खाताधारक ध्यान दें! 7 दिसंबर को लेनदेन में होगी परेशानी, बंद रहेगी कई सर्विस

यूपीआई समेत कई सेवाएं 7 दिसंबर रविवार को बंद रहने वाली है। शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण यह कदम उठाया गया है। एसबीआई ने डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। आइए जानें कब कौन-सी सर्विस बंद रहेगी?
sbi customers alert

यदि आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने डाउन टाइम अलर्ट (SBI Downtime Alert) जारी किया है। 7 दिसंबर को कुछ समय के लिए ट्रांजेक्शन से जुड़ी कई सेवाएं बाधित रहने वाली है। जिसके कारण ग्राहकों को डिजिटल लेनदेन में परेशानी हो सकती है। एसबीआई ने अपने सोशल मीडिया X पर  इससे संबंधित पोस्ट शेयर किया है। असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

यह कदम  एसबीआई में शेड्यूल मेंटेनेंस गतिविधियों को देखते हुए उठाया है। जो सभी बैंक समय-समय पर करते हैं। इस दौरान सिस्टम में कई अपडेट किए जाएंगे, जिसका उद्देश्य  सिस्टम को सुरक्षित और फास्ट बनाना है। ताकि ग्राहकों के लिए बेहतर डिजिटल अनुभव सुनिश्चित हो सके। इसलिए अकाउंटहोल्डर्स को डाउनटाइम से पहले या बाद में इन सेवाओं से जुड़े जरूरी काम करने की सलाह दी जाती है।

कौन सी सर्विस नहीं मिलेगी?

7 दिसंबर को 3:00 AM से लेकर 3:15 AM तक यूपीआई, आईएमपीएस, YONO, इंटरनेट बैंकिंग, एनईएफटी और आरटीजीएस जैसी सर्विसेज उपलब्ध नहीं रहेगी। इस दौरान ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी हो सकती है। हालांकि शेड्यूल मेंटेनेंस के बाद सर्विस फिर से पहले की तरह चालू हो जाएगी। ग्राहक अपने रुके हुए काम पूरे कर पाएंगे। राहत की बात यह है कि  रखरखाव कार्य नॉन दौरान किया जाएगा। जिससे कम से कम ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

उपलब्ध रहेंगे ये विकल्प

शेड्यूल मेंटेनेंस के दौरान अन्य कोई भी सर्विस प्रभावित नहीं करेगी। एसबीआई ने कस्टमर्स को यूपीआई लाइट और एटीएम का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। बता दें कि यूपीआई लाइट  ग्राहकों को  बिना इंटरनेट छोटे-मोटे लेनदेन का ट्रांजेक्शन करने की सुविधा प्रदान करता है। प्रति लेनदेन लिमिट 1000 रुपये है। कुल वॉलेट बैलेंस 5 हजार रुपये तक हो सकता है। वहीं एक दिन में 10,000 रुपये का लेनदेन किया जा सकता है। इस सर्विस का इस्तेमाल इमरजेंसी के दौरान किया जा सकता है। इसके अलावा  मशीन से कैश विड्रोल की अनुमति भी होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews