SBI ग्राहकों के लिए अपडेट, 26 मई को बंद रहेंगी UPI समेत कई सेवाएं, डाउनटाइम अलर्ट जारी 

एसबीआई ने ग्राहकों के लिए डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। कुछ समय के लिए कई बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। लेनदेन में पेशानी हो सकती है। इसलिए ग्राहकों को पहले से इसकी जानकारी होनी चाहिए।  
sbi customers alert

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 26 मई के लिए डाउनटाइम अलर्ट (SBI Downtime Alert) जारी किया है। इस दिन कुछ मिनटों के लिए यूपीआई समेत कई बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। एसबीआई ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट के जरिए दी है। परेशानी के लिए खेद भी व्यक्त किया है। कदम बैंक ने शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया है। इस दौरान सिस्टम में कई अपडेट्स किए जाएंगे।

सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव का काम करते हैं। इसकी जानकारी ग्राहकों को पहले ही दे दी जाती है। ताकि वे समय रहते जरूरी लेनदेन कर पाए। 26 मई को 1:45 AM से लेकर 2:30 AM तक पूरे 45 मिनट तक UPI, आईएमपीएस, YONO, इंटरनेट बैंकिंग, NEFT और आरटीजीएस सर्विस बाधित रहेगी। इसके अलावा सभी सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी।

ग्राहकों को बैंक ने दी ये सलाह 

शेड्यूल मेंटेनेंस के दौरान उपयुक्त बैंकिंग सर्विस के अलावा सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। बैंक ने ग्राहकों को डाउनटाइम के दौरान यूपीआई लाइट और एटीएम सर्विस का इस्तेमाल करने दी है। बता दें यूपीआई लाइट के जरिए ग्राहक बिना इंटनेट लेनदेन कर सकते हैं। बिना पिन 1,000 रुपये तक ट्रांजेक्शन किया जा सकता है। वहीं वॉलेट बैलेंस की लिमिट 5,000 रुपये और प्रति ट्रांजेक्शन लिमिट 500 रुपये होती है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड संबंधित ट्रांजेक्शन भी किया जा सकता है।

पिछले सप्ताह भी बाधित थी सेवाएं 

पिछले सप्ताह भी सेवाएं बाधित थी। 22 मई को एसबीआई यूपीआई सर्विस अस्थायी रूप से 12:15 AM से लेकर 1:00 AM तक बाधित थी। 23 मई को 1:00 AM से लेकर 1:20 AM तक रख रखाव गतिविधियों के कारण ओटीपी आधारित इंटरनेट बैंकिंग, योनो लाइट और योनो सेवाएं प्रभावित हुई थी। जबकि 21 कई को भी तकनीकी गड़बड़ी के कारण एसबीआई की यूपीआई सर्विस अस्थायी रूप से प्रभावित थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews