SBI खाताधारकों के लिए अलर्ट जारी: 15 अक्टूबर को होगी लेनदेन में परेशानी, बंद रहेगी UPI सर्विस 

एसबीआई ने डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। कुछ मिनट से लिए यूपीआई सर्विस नहीं मिलेगी। ग्राहक ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। आइए जानें कब तक सेवा का लाभ नहीं उठा पाएंगे?
sbi imps sevice charges

यदि आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक ने डाउन टाइम अलर्ट (SBI Downtime Alert) जारी किया है। 15 अक्टूबर बुधवार को 45 मिनट के लिए कस्टमर को यूपीआई सर्विस का लाभ नहीं मिलेगा। जिसके कारण उन्हें लेनदेन में परेशानी हो सकती है। ग्राहक को इसकी जानकारी होनी चाहिए। ताकि समय रहते जरूरी कामों को पूरा किया जा सकते जा सके।

यूपीआई सर्विस डाउन की जानकारी बैंक ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” एक पर दी है। बुधवार को 12:15 AM से लेकर 1:00 AM तक ग्राहकों के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस गतिविधियों के कारण उठाया गया है। इस दौरान सिस्टम में सुधार के लिए कई अपडेट किए जाएंगे। ताकि खाताधारकों के लिए निर्बाध सर्विस डिजिटल सर्विस सुनिश्चित हो सके।

UPI डिजिटल पेमेंट का एक बड़ा माध्यम बन चुका है। वर्तमान में करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। सर्विस ठप  रहने के कारण कई कस्टमर को समस्या हो सकती है। हालांकि सर्विस का लाभ नॉन पिक आवर्स में बंद रहेगी। ताकि कम से कम लोगों पर इसका प्रभाव पड़ सके। यदि आप भी यूपीआई के जरिए कोई लेनदेन करने वाले हैं, तो निर्धारित समय से पहले यह काम निपटा लें। 1 बजे के बाद सेवाएं फिर से पहले की तरह चालू हो जाएगी।

जरूरत पड़ने पर क्या करें?

यूपीआई के अलावा कोई और सर्विस इस दौरान बंद नहीं रहेगी। कस्टमर यूपीआई लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो ग्राहकों को बिना पिन और इंटरनेट ट्रांजेक्शन की अनुमति देता है।हालांकि प्रत्येक लेनदेन की की सीमा केवल 1000 रुपये निर्धारित की गई है। ग्राहक अपने यूपीआई लाइट वॉलेट में 2000 रुपये तक की राशि रख सकते हैं। इसके अलावा डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, NEFT, आईएमपीएस और RTGS जैसे पेमेंट प्लेटफार्म पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।

11 अक्टूबर को बंद थी ये सर्विस 

इससे पहले 11 अक्टूबर को एसबीआई ने अपनी कई सर्विस को अस्थायी रूप से बंद रखने का ऐलान किया था। इस दिन सुबह 1:10 AM से लेकर 2:10 AM तक शेड्यूल मेंटेनेंस गतिविधियों के कारण यूपीआई के साथ-साथ आईएमपीएस, योनो, इंटरनेट बैंकिंग, एनईएफटी और आरटीजीएस सेवाओं को पूरे 760 मिनट के लिए बंद किया गया था। जबकि एटीएम और यूपीआई लाइट सर्विस का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews