
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में से एक है। अपने ग्राहकों को अनेक सेवाएं भी ऑफर करता है। जिसमें से एक UPI है। एसबीआई ने डाउनटाइम अलर्ट (SBI Downtime Alert) जारी किया है। कुछ समय के लिए यूपीआई सेवाएं बाधित रहेगी। ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी होगी। इस बात की जानकारी पब्लिक सेक्टर बैंक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” पर दी है। ग्राहकों को सही समय यूपीआई संबंधित जरूरी काम निपटाने की सलाह दी जाती है।
एसबीआई ने डाउनटाइम अलर्ट शेड्यूल मेंटेनेंस को देखते हुए उठाया है। इस दौरान सिस्टम में अपडेट किए जाएंगे। ताकि खाताधारकों के लिए निर्बाध सर्विस सुनिश्चित हो सके। बैंक ने यह स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद सेवाएं फिर से पहले ही तरह शुरू हो जाएंगी। ग्राहक लेनदेन भी कर पाएंगे। यदि आपका इस बैंक में अकाउंट से मेंटेनेंस के समय को जान लें और समय रहते काम निपटा लें। हालांकि सर्विस नॉन-पीक आवर्स में बंद रहेगी। इसलिए लोगों को अधिक परेशानी नहीं होगी।
कब तक नहीं मिलेगी सर्विस?
यूपीआई सर्विस अस्थायी रुप से 24 अक्टूबर 12:15 AM से लेकर 1 AM तक 45 मिनट के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी। यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस के जरिए एसबीआई खाताधारक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे। हालांकि अन्य सर्विस पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। यूपीआई लाइट के जरिए स्मॉल वैल्यू ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। एटीएम से पैसों की निकासी, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के जरिए भी लेनदेन कर सकते हैं। इसके अलावा आरटीजीएस और एनईएफटी पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
11 अक्टूबर को भी बंद हुई थी सेवाएं
शेड्यूल मेंटेनेंस गतिविधियों के कारण एसबीआई यूपीआई, आईएमपीएस, योनो, इंटरनेट बैंकिंग, एनईएफटी और आरटीजीएस सर्विस 11 अक्टूबर को 1:10 AM से लेकर 2:10 AM तक पूरे एक घंटे बंद थी। निर्धारित समय के बाद सर्विस फिर से रिज्यूम कर दी गई थी।
“Due to scheduled maintenance activity, SBI UPI services will be temporarily unavailable from 00:15 hrs to 01:00 hrs on 24.10.2025 (IST).
Customers may continue to use UPI Lite Services for uninterrupted service.
We regret the inconvenience caused to our customers.”— State Bank of India (@TheOfficialSBI) October 22, 2025

