SBI ने दिया ग्राहकों को तोहफा, लोन लेने पर अब मिलेगा खास ऑफर, 31 जनवरी तक उठाएं लाभ

SBI ने दिया ग्राहकों को तोहफा, लोन लेने पर अब मिलेगा खास ऑफर, 31 जनवरी तक उठाएं लाभ

SBI Festive Season Offer 2023: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। दशहरा, दिवाली और अन्य कई बड़े फेस्टिवल नजदीक हैं। इसकी तैयारी बैंकों ने भी शुरू कर दी है। कुछ बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज बढ़ा दिया है तो कुछ बैंकों ने लोन सस्ता कर दिया है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) भी फेस्टिव सीजन ऑफर लेकर आया है, जिसका फायदा लोन लेने वाले ग्राहकों को मिलेगा।

ऑटो लोन पर मिलेगा यह ऑफर

दरअसल, एसबीआई ऑटो लोन लेने वाले ग्राहकों को इस खास ऑफर के तहत किसी भी प्रकार के प्रोसेसिंग फीस का भुगतान नहीं करना होगा। इसका मतलब यह है यदि कोई व्यक्ति स्टेट बैंक में ऑटो लोन के लिए अप्लाइ करता है, तो उसे प्रोसेसिंग फीस नहीं देना होगा। बता दें कि बैंक लोन संसाधित करते समय होने वाली लागत को कवर करने के लिए यह शुल्क लगाते हैं।

कब तक उठा सकते हैं ऑफर का लाभ?

यह उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन अवसर है, लोन के जरिए वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में एसबीआई ऑटो लोन पर 8.55%-9.70% ब्याज वसूलता है। यह ऑफर 31 जनवरी, 2024 तक जारी रहेगा। इसके अलावा बैंक ने होम लोन पर भी प्रोसेसिंग फीस न लेने की घोषणा कर दी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews