एसबीआई का खास तत्काल पेंशन प्लान, मौज में कटेगा बुढ़ापा, जिंदगी भर मिलेगी मंथली इनकम की गारंटी, यहाँ जानें डीटेल

pension news

Pension Plan: एसबीआई लाइफ प्लान अनेक प्रकार की योजनाएं चला रहा है। जिसके तहत रिटायरमेंट का बाद वित्तीय सुरक्षा की गारंटी देता है। कई लोग बिना किसी प्लानिंग के रिटायर हो जाते हैं। जिसके बाद खर्चों की चिंता सताने लगती है। तत्काल स्थिति में भी रेगुलर इनकम यानि पेंशन का लाभ उठाया जा सकता है। इसमें आपकी मदद एसबीआई लाइफ स्मार्ट एनुइटि प्लस कर सकता है।

प्लान के बारे में

एसबीआई लाइफ स्मार्ट एनुइटि प्लस एक इंडीविजुअल नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टीसीपेटींग एनुइटि प्लान है। जिसके तहत निवेशकों को आजीवन पेंशन का लाभ मिलता है। ताकि अपने गोल्डन एज को पॉलिसिहोल्डर आराम और चैन के साथ गुजार सके और छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर न हो। प्लान के तहत तत्काल और Deferred दोनों ही एनुइटि का विकल्प मिलता है। यदि आपको जल्द से जल्द पेंशन चाहिए तो “Immediate Annuity” का विकल सही होगा। 30 के उम्र भी पेंशन का मिलता है।

मिलता है इन सुविधाओं का भी लाभ

पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर करती है। बड़े प्रीमियम के भुगतान पर बड़ा एनुइटि पेआउट भी मिलता है। कम्पाउन्ड इन्टरेस्ट रेट के आधार पर एनुइटि का लाभ भी उठाया जा सकता है। मंथली, एनुअल, छमाही और तिमाही का विकल्प पेआउट के लिए मिलता है।  इसके डेथ बेनेफिट्स, एक्सिडेंटल डेथ बेनेफिट राइडर और 15 दिन का लुक आउट पीरियड की सुविधा भी उपलब्ध होती है।

ये रहा कैलकुलेशन

यदि कोई व्यक्ति 60 वर्ष के उम्र में इस प्लान के तहत हर महीने 1 लाख रुपये की पेंशन चाहता है तो उसे एक साथ 1,55,92,516 रुपये का निवेश करना होगा। अलग-अलग एनुइटि ऑप्शन के लिए यह कैलकुलेशन भी बदल जाता है। स्कीम से संबंधित अतिरिक्त जानकारी sbilife.co.in पर विजिट कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवक सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम या प्लान में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews