SBI गोल्ड लोन पर दे रहा है खास ऑफर, लोन के प्रोसेसिंग फीस पर मिल रही है इतनी छूट, जाने 

SBI गोल्ड लोन पर दे रहा है खास ऑफर, लोन के प्रोसेसिंग फीस पर मिल रही है इतनी छूट, जाने 

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर दे रहा है, यह ऑफर गोल्ड लोन पर है। यदि आप भी गोल्ड लोन की इच्छा रखते तो यह खब आपके लिए काम की हो सकती है। बैंक के ऑफिशियल वेबसाईट के मुताबिक गोल्ड लोन के प्रोसेसिंग फीस पर पूरे 50% की छूट मिल रही है, साथ ही ग्राहकों को लोन के लिए सिर्फ 0.25% प्रोसेसिंग फीस देनी पड़ेगी। फिलहाल एसबीआई 7.50 % के interest पर लोन दे रहा है, इस स्कीम के जरिए ग्राहक 20 हजार रुपए लेकर 50 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। 36 महीने वाले इस लोन के लिए ग्राहकों को बुलेट रीपेमेंट गोल्ड लोन वाले चीजों को ही चुनने की इजाजत होगी।

यह भी पढ़े… बालों में यदि हो ये बदलाव तो ना करें नजरंदाज, हो सकता है यह हीट डैमेज्ड का प्रभाव

लोन लेने के इन चीजों के अलावा आपको अपने गहने की सारी जानकारी देनी होगी। जानकारी के इस लिस्ट में सोने का टाइप, वजन और कैरेट भी शामिल है। साथ ही आपको इसके लिए अपना सही पता और काम या जॉब की डीटेल भी देना जरूरी होगा। इन सभी जानकारी को आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म में भरना जो आपको बैंक की शाखा द्वारा दिया जाएगा । फॉर्म भरने के लिए आपको 2 फोटो और केवाईसी के दस्तावेजों की भी जरूरत होगी। आप चाहे तो योनो की शाखा से भी गोल्ड लोन के लिए अप्लाइ कर सकते है, जहां आपके क्रेडिट स्कोर को भी चेक नहीं जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews