SBI New Service: एसबीआई ने शुरू की नई सुविधा, ग्राहक UPI के जरिए कर पाएंगे ई-रुपये का इस्तेमाल, पढ़ें पूरी खबर

SBI New Service: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) ने 4 सितंबर को अपनी नई सेवा शुरू कर दी है। जिससे बैंक के करोड़ों ग्राहकों को लाभ होगा। साथ ही ई-रुपये (e-Rupee) को बढ़ावा मिलेगा और डिजिटल पेमेंट आसान होगा। दरअसल, एसबीआई ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) पर यूपीआई इंटऑपरेबिलिटी (UPI Interoperability) की सर्विस शुरू करने की घोषणा कर दी है।

कैसे करेगा काम?

इस सुविधा का लाभ उन ग्राहकों को होगा, जो डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल करते हैं। वे आसानी से मर्चेन्ट UPI QR कोड को स्कैन कर ई-रुपये के जरिए लेनदेन कर सकते हैं। बैंक के इस फैसले से रोजमर्रा ट्रांजेक्शन में डिजिटल करेंसी का उपयोग बढ़ेगा।

लिस्ट में ये बैंक भी शामिल

इससे पहले यस बैंक और ऐक्सिस बैंक ने सीबीडीसी ऐप पर मोबाइल Digital Rupee नामक यूपीआई इंटऑपरेबिलिटी की शुरुआत की है। इस क्रांति का हिस्सा अब एसबीआई भी बन चुका है।

एसबीआई ने क्या कहा?

एसबीआई  ने कहा, “यूपीआई के साथ सीबीडीसी का निर्बाध एकीकरण (Seamless Integration) बैंक के लिए एक महत्वपूर्ण छलांग है, जो रोजमर्रा के लेनदेन में डिजिटल करेंसी की स्वीकृति और इस्तेमाल को बढ़ाएगा।” बता दें कि स्टेट बैंक दिसंबर 2022 में आरबीआई द्वारा शुरू किए गए पायलट प्रोजेक्ट का भी हिस्सा बना था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews