
Banking News: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ग्राहकों के लिए नया कार्ड लॉन्च किया है, जिसका नाम नेशनल फर्स्ट ट्रांजिट कार्ड (National First Transit Card) है। यह कार्ड ग्राहकों के रोजमर्रा के जिंदगी को आसान बनाने में मदद करेगा। साथ ही बैंकिंग को और भी बेहतर बनाएगा। यूजर्स आसानी से कार्ड के जरिए डिजिटल टिकटिंग के लिए भुगतान कर पाएंगे। एसबीआई ने अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा के मुताबिक यह कार्ड देश के विकास में भी योगदान देगा।
नेशनल फर्स्ट ट्रांजिट कार्ड के बारे में
नया नेशनल फर्स्ट ट्रांजिट कार्ड RuPay और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड टेक्नोलॉजी पर आधारित है। जिसे नेशनल विजन के साथ देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक द्वारा लॉन्च किया गया है। कार्ड को “One Nation One Card” विजन से जोड़ा गया है। जल्द ही यह आमजन तक उपलब्ध होगा। ग्राहक इसका इस्तेमाल ट्रांसपोर्ट पेमेंट जैसे की मेट्रो, वॉटर फेरी और बसों के फेयर भुगतान के लिए कर सकते हैं। कई ई-कॉमर्स साइटों पर भी इसका ऑप्शन उपलब्ध होगा।
इन कार्ड्स को भी लॉन्च कर चुका है एसबीआई
बैंक ने बताया कि फिलहाल नए कार्ड को मेट्रो लाइन 3 और आगरा मेट्रो में लागू किया जा रहा। इससे पहले स्टेट बैंक ने 2019 में एनसीएमसी प्रोग्राम में हिस्सा लिया था। अब तक बैंक सिटी1 कार्ड, मुंबई1 कार्ड, गोस्मार्ट कार्ड, नागपुर मेट्रो एमएचए कार्ड और सिंगारा चेन्नई कार्ड लॉन्च कर चुका है।
कैसे उठा सकते हैं लाभ?
ग्राहक आसानी के एसबीआई के ब्रांच में जाकर नेशनल फर्स्ट ट्रांजिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीद है कि ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी आने वाले वर्षों में शुरू होगी।

