SBI New Service: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने शुरू की नई सर्विस, करोड़ों ग्राहकों को होगा लाभ, जानें डीटेल

SBI New Service: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने शुरू की नई सर्विस, करोड़ों ग्राहकों को होगा लाभ, जानें डीटेल

SBI New Service: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भारत का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है। एसबीआई लाखों ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करता है। साथ ही समय-समय पर नई सुविधाएं जारी करता है। यदि आप भी एसबीआई के ग्राहक हैं तो आपके के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बैंक ने अपनी सर्विस “सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम (Social Security Scheme) लॉन्च कर दिया है।

ग्राहकों को मिलेंगे कई फायदे

यह स्कीम उन ग्राहकों के लिए बेहद फायदेमंद जो बैंक के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हैं। योजनाओं के नॉमिनेशन के लिए ग्राहकों को अब पासबुक की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे आधार कार्ड के माध्यम से बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाया सकते है। ग्राहक कस्टमर सर्विस प्वाइंट (CSP) की मदद से बिना पासबुक के बैंक के किसी भी ब्रांच मे जाकर योजनाओं के लिए नामांकन दर्ज (Nomination) करवा पाएंगे। इस सुविधा को नामांकन प्रक्रिया को आसान और तेज करने के लिए शुरू की गई है।

इन योजनाओं का उठा सकते हैं लाभ

बता दें कि एसबीआई कई सरकारी योजनाओं की सुविधा प्रदान करता है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री सुरक्षा बिना योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और महिला बचत सम्मान पत्र योजना शामिल हैं। अपने  नए स्कीम की घोषणा बैंक ने 26 अगस्त, शनिवार को कर दी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews