एसबीआई का जबरदस्त पेंशन प्लान, 45 के बाद होगी मौज, मिलेगी लाइफटाइम इनकम की गारंटी, यहाँ जानें पूरा कैलकुलेशन

sbi scheme

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद पेंशन के जरिए एक वित्तीय स्थिरता और सुरक्षा मिलती है। वरिष्ठ नागरिकों को अपनी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर होने की जरूरत नहीं पड़ती। एसबीआई लाइफ कई ऐसे प्लान चला रहा है, जो निवेशकों को मंथली इनकम की गारंटी देते हैं। ऐसे ही योजनाओं में से एक एसबीआई लाइफ एनुइटि प्लान (SBI Life Annuity Plan) है। इसमें इतना अधिक प्रीमियम होता है उतनी पेंशन मिलती है। मतलब अधिकतम निवेश की सीमा नहीं होती।

प्लान के बारे में

एसबीआई के इस प्लान के तहत कई एनुइटि ऑप्शन मिलते हैं। यह एक सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान है, जिसमें एकमुश्त निवेश करना पड़ता है। जिसके बाद मंथली, वार्षिक, अर्द्धवार्षिक और त्रैमासिक पेंशन का लाभ मिलता है। 40 से 80 वर्ष आयु का व्यक्ति भी इसमें निवेश कर सकते हैं। प्रीमियम राशि एंट्री एज और एनुइटि राशि पर निर्भर करती है। निवेश के 15 दिनों बाद पॉलिसी को कैंसिल किया जा सकता है। स्कीम के तहत एक्सीडेंटल डेथ बेनेफिट मिलता है, जिसमें अधिकतम सम एश्यॉर्ड 50 लाख रुपये है।

ये रहा कैलकुलेशन

इस प्लान के तहत कम से कम 200 रुपये मंथली पेंशन मिलती है। वार्षिक पेंशन न्यूनतम 2400 रुपये, अर्द्धवार्षिक पेंशन 1200 रुपये त्रैमासिक पेंशन 600 रुपये होती है। अधिकतम पेंशन की कोई सीमा नहीं होती। आप जितना निवेश करेंगे उतनी इनकम मिलेगी। यदि कोई 45 वर्षिक व्यक्ति सिंगल लाइफ लाइफटाइम एनुइटि ऑप्शन को चुनता है तो उसे 2.5 लाख रुपये के निवेश पर करीब 18,075 रुपये सालाना पेंशन मिलेगी। यानि हर महीने 1500 रुपये पेंशन मिलेगी। इसके अलावा यदि कोई 55 वर्षिक व्यक्ति 2.5 लाख रुपये का निवेश करता है तो उसे 20,395 रुपये वार्षिक यानि करीब 1700 रुपये पेंशन मिलती है।

( Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी प्लान/स्कीम/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews