JG Chemicals IPO: जेजी केमिकल्स इश्यू से जुटाएगा 202 करोड़ रुपये का फंड, SEBI ने दी आईपीओ को मंजूरी

JG Chemicals IPO: जेजी केमिकल्स इश्यू से जुटाएगा 202 करोड़ रुपये का फंड, SEBI ने दी आईपीओ को मंजूरी

JG Chemicals IPO: बहुत जल्द कोलकाता बेस्ड जेजी केमिकल्स लिमिटेड अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग लेकर आने वाला है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने कंपनी को आईपीओ की मंजूरी दे दी है। कंपनी जिंक ऑक्साइड का उत्पादन और कारोबार करती है। इश्यू के तहत 202.50 करोड़ रुपये का फंड जुटाने का टारगेट है। ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक कुल 5.70 मिलियन शेयरों को ऑफर ऑफ सेल के लिए शेरहोल्डर्स और प्रोमोटर्स द्वारा जारी किया जाएगा।

यहाँ होगा फंड का इस्तेमाल

जनवरी 2023 में जेजी केमिकल्स ने मार्केट रेगुलेटर के पास अपने ड्राफ्ट पेपर्स जमा किये थे। ऑफरिंग के जुटाई गई रकम का इस्तेमाल बीडीजे ऑक्साइड्स बनाने नें किया जाएगा। साथ ही 45 करोड़ रुपये कर्ज भुगतान और 5.31 करोड़ रुपये रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना के लिए किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी 65 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं के लिए करेगी।

OFS के तहत होगी शेयरों की बिक्री

आईपीओ का मैनेजमेंट सेन्ट्रम कैपिटल, Keynote फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड और Emkay ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज़ कर रही है। वहीं विज़न प्रोजेक्ट्स एन्स फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेस 3.64 मिलियन शेयरों की बिक्री OFS के तहत करेगा। वहीं जयंती कमर्शियल लिमिटेड 1.4 लाख शेयर्स, अनिरुद्ध झुंझुनवाला 6.5 लाख शेयर्स और सुरेश कुमार झुंझुनवाला 1.27 मिलियन शेयर्स की बिक्री करेगा।

घट सकता है आईपीओ का साइज़

जेजी केमिकल्स के मुताबिक कंपनी फिलहाल मर्चेन्ट बैंकर्स से बातचीत कर रहा है। प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 40 करोड़ रुपये का फंड कलेक्ट कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो फ्रेश इश्यू का साइज़ घट सकता है। यह कंपनी भारत में जिंक ऑक्साइड का सबसे बड़ा उत्पादक है। वित्तवर्ष 2022 में कंपनी ने 612.83 करोड़ रुपये का रेविन्यू जेनरेट किया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews