निवेशकों को बड़ा तोहफा दे सकती है SEBI! लिस्टिंग से पहले ट्रेडिंग के लिए प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जा सकता है

अगर आप शेयर बाजार के निवेशक हैं, तो आपके लिए यह बेहद महत्वपूर्ण खबर हो सकती है। दरअसल, SEBI जल्द ही निवेशकों को बड़ा तोहफा दे सकती है। IPO से पहले निवेश को ट्रेडिंग रेगुलेट करने का मौका SEBI की ओर से दिया जा सकता है।
निवेशकों को बड़ा तोहफा दे सकती है SEBI! लिस्टिंग से पहले ट्रेडिंग के लिए प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जा सकता है

अगर आप IPO में निवेश करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हर IPO निवेशक जीएमपी पर नजर बनाए रखता है। लिस्टिंग से पहले जीएमपी पर शेयर की क्या प्रतिक्रिया है, इसकी जानकारी हर निवेशक रखता है। इसे देखते हुए अब बाजार नियामक SEBI जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है। SEBI द्वारा एक ऐसा प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जा सकता है, जो शेयरों की लिस्टिंग होने से पहले ही खरीदने या बेचने का काम करेगा।

इसे लेकर बीते दिन SEBI की चेयरपर्सन माधवी पुरी ने एक कार्यक्रम में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “शेयरों का आवंटन शुरू होने से पहले ट्रेडिंग शुरू करना निवेशकों की रुचि रहती है। इस दौरान अगर इन्वेस्टर ट्रेडिंग करना चाहते हैं, तो उन्हें वैध रूप से ऐसा करने का मौका दिया जाना चाहिए।”

लिस्टिंग से पहले ट्रेडिंग करने का अधिकार

आपको बता दें कि IPO में पैसा लगाने और शेयर अलॉट हो जाने के बाद बाजार में इस शेयर की लिस्टिंग होती है। लेकिन लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में ट्रेडिंग शुरू हो जाती है। माधवी पुरी का कहना है कि ऐसे ट्रेडिंग में रुचि रखने वाले निवेशकों को ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाना चाहिए, जो अनौपचारिक रूप से ऐसा करने के बजाय नियमित रूप से इसे कर सके। उन्होंने कहा कि भले ही बाजार में शेयर की लिस्टिंग नहीं हुई हो, लेकिन शेयर अलॉट हो जाने के बाद निवेशक उस शेयर का हकदार होता है। ऐसे में उन्हें लिस्टिंग से पहले ट्रेडिंग करने का अधिकार दिया जाना चाहिए।

क्यों लिया जा सकता है यह फैसला?

जानकारी के मुताबिक, SEBI द्वारा यह बड़ा कदम ग्रे मार्केट में अनियमित ट्रेडिंग पर अंकुश लगाने के लिए उठाया जा सकता है। बीते कुछ समय की बात की जाए तो IPO की संख्या में बड़ी तेजी आई है। साल 2025 की शुरुआत बेहद शानदार रही। हालांकि, मार्केट उथल-पुथल करता हुआ नजर आया। साल के शुरुआती हफ्तों में कई कंपनियों ने IPO ओपन किया। ऐसे में निवेशकों की सुरक्षा और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए SEBI यह बड़ा कदम उठा सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews