सेबी का बड़ा फैसला, ट्रेडिंग के दिन होगा पेमेंट, मार्च से लागू होगा नया नियम, निवेशकों को होगा लाभ

sebi decision

Trading News: ट्रेडिंग को लेकर मार्केट रेगुलेटर SEBI ने बड़ा फैसला लिया है। अब शेयर बेचने या खरीदने के बाद पेमेंट का इंतजार नहीं करना होगा। मार्च में टी+0 सेटलमेंट (T+0 Settlement) लागू होने जा रहा है। नए नियमों के तहत ट्रेडिंग के दिन ही भुगतान करने की अनुमति होगी। मुंबई में आयोजित सेबी की बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

टी+0 सेटलमेंट के फायदे

मार्कर रेगुलेटर के इस फैसले मार्केट में लिक्विडीटी बढ़ेगी। T+0 सेटलमेंट से सबसे ज्यादा फायदा निवेशकों को होगा। इस फैसले में सेबी को ब्रोकर्स का भी समर्थन मिला है। इसे लागू करने के लिए टेक्नोलॉजी को अपडेट भी किया जाएगा। बता दें कि इस साल जनवरी में सेबी से शेयर ट्रेडिंग के लिए टी+1 सेटलमेंट को लागू किया था। जिसके तहत शेयरों को बेचने के बाद अगले दिन ही भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध है।

वर्ष 2025 में लागू होगा तत्काल भुगतान

सेबी तत्काल भुगतान लागू करने की प्लानिंग भी कर रहा है। वर्ष 2025 में तत्काल भुगतान की सुविधा उपलब्ध होगी। माधवी पुरी बुच (Madhvi Puri Buch) के कथानुसार ट्रेडिंग में तत्काल पेमेंट की मांग लंबे समय से हो रही है। ब्रोकर्स चाहते हैं कि पेमेंट में एक घंटे की भी देरी न् हो। इसलिए बैठक में विचार विमर्श करने के बाद यह फैसला लिया गया है।

एनपीओ को मिली राहत

बोर्ड मीटिंग में नॉट फॉर प्रॉफ़िट ऑर्गनाजेशन (NPO) को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है। एपीओ के लिए स्टॉक एक्सचेंज के जरिए पैसा जुटाना पहले आसान होगा। न्यूनतम राशि को 1 करोड़ से घटाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews