मौज में कटेगा बुढ़ापा, मिलेगी मोटी इनकम, रिलायंस का ये पेंशन प्लान करेगा मदद, बोनस का भी मिलेगा लाभ, जान लें कैलकुलेशन

pension plan

Pension Plan: सारी जिंदगी काम और मेहनत करने के बाद बुढ़ापे का समय आराम का होता है। रिटायरमेंट को लेकर लोगों की अलग-अलग प्लानिंग होती है। इस दौर में जरूरत पेंशन की होती है, जो वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। आप 25 साल की उम्र में भी रिटायरमेंट की प्लानिंग कर सकते हैं। इसमें आपकी मदद रिलायंस का “पेंशन बिल्डर” प्लान कर सकता है।

प्लान के बारे में जानें

रिलायंस पेंशन बिल्डर प्लान के तहत आप अपने रिटायरमेंट के हिसाब से पॉलिसी टर्म को चुन सकते हैं। इसमें बोनस का लाभ भी मिलता है। साथ ही रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम की गारंटी मिलती है। डेथ बेनेफिट्स के तहत आपके परिवार को सुरक्षा मिलती है। प्लान के लिए प्रवेश आयु 25 वर्ष से 65 वर्ष होती है। वेस्टिंग एज 45 वर्ष से 75 वर्ष होती है। इसमें न्यूनतम सम एश्यॉर्ड 2 लाख रुपये है। आप मंथली, अर्द्धवार्षिक, वार्षिक और त्रैमासिक आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं ।  रेगुलर पे ऑप्शन के तहत पॉलिसी टर्म 10 से 40 वर्ष होता है। लिमिटेड पे ऑप्शन के तहत आप 5, 7 और 10 वर्षों तक प्रीमियम भुगतान कर सकते गईं। 5,7 साल पीपीटी के लिए पॉलिसी टर्म 10-20 वर्ष होता है। 10 वर्ष पीपीटी के लिए पॉलिसी टर्म 15 -20 वर्ष होता है। रेगुलर पे ऑप्शन के तहत वार्षिक प्रीमियम की न्यूनतम राशि 25,000 रुपये होती है।

ये रहा कैलकुलेशन

यदि एक 35 वर्षीय व्यक्ति प्लान 5 लाख रुपये सम एश्यॉर्ड के साथ इस प्लान में निवेश करता है।  20 वर्ष पॉलिसी टर्म और 10 वर्ष प्रीमियम पेइंग टर्म (PPT) को चुनता है। ऐसे में निवेशक को 51,695 रुपये वार्षिक प्रीमियम का भुगतान करना होगा। 20 साल पूरे होने पर सम एश्यॉर्ड के साथ निहित सरल प्रत्यावर्ती बोनस और टर्मिनल बोनस का लाभ मिलेगा। 55 वर्ष से 75 वर्ष की उम्र में सलाना 63,574 रुपये एनुइटि मिलती है। निवेश के मृत्यु पर 11 लाख 30 हजार रुपये एकमुश्त राशि मिलती है। प्लान से जुड़ी अन्य जानकारी आपको रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस के ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी प्लान/स्कीम/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews