आज बढ़त के साथ खुले Sensex और Nifty, देखें Share Market का हाल

आज बढ़त के साथ खुले Sensex और Nifty, देखें Share Market का हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नया कारोबारी सप्ताह शेयर मार्केट (Share Market) में तेजी और उत्साह लेकर आया। आज सोमवार को शेयर मार्केट में तेजी दिखाई दी। मार्केट ओपन होते समय बढ़त के साथ ट्रेंड कर रहा था। अच्छी बात ये है कि बाजार अभी भी बढ़त के साथ हरे निशान पर है।

आज 01 अगस्त 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 01 August 2022) तेजी के साथ ओपन हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 191.85 अंक की तेजी के साथ 57762.10 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 63.70 अंक की बढ़त के साथ 17222.00 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – खुशखबरी : आज से सस्ता हुआ LPG Gas Cylinder, जानिए नई कीमत

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट अभी भी हरे निशान पर ही कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स (Sensex) 412.93  अंक की तेजी के साथ 57983.18 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी (Nifty) 128.35 अंक की बढ़त के साथ 17286.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 0.72 प्रतिशत और निफ्टी में 0.75 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी भी कमजोर, ये हैं ताजा भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews