शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार, सेंसेक्स और निफ्टी में दिखाई दी बढ़त, सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड की लिस्टिंग आज

आज भारतीय शेयर बाजार में कारोबार फ्लैट नजर आ रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी दिन के कारोबार के दौरान तेजी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज एनएससी के सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा तेजी नजर आई है।
शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार, सेंसेक्स और निफ्टी में दिखाई दी बढ़त, सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड की लिस्टिंग आज

आज यानी 6 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार फ्लैट नजर आ रहा है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स ने 50 अंकों की तेजी लेकर 81820 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। जबकि निफ्टी 10 अंक की बढ़त लेकर 24710 के स्तर पर कामकाज करता हुआ दिखा। हालांकि दिन के कारोबार के दौरान ने बाजार करवट लेता हुआ दिखाई दे रहा है। शुरुआत में बाजार में हलचल तेज नजर आ रही थी।

कामकाज के दौरान आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 में बढ़त दिखाई दी है। जबकि 16 में आज लाल निशान में कारोबार होता हुआ दिखाई दिया है। निफ्टी 50 पर नजर डाली जाए तो आज 28 शेयर में हरा निशान दिखाई दे रहा है। जबकि 22 में आज गिरावट का लाल निशान नजर आ रहा है। NSE सेक्टोरल में आज फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है। सरकारी बैंकों का पीएसयू सेक्टर सबसे ज्यादा तेजी लेता हुआ दिखाई दिया है।

जानें आज कैसा है एशियाई बाजार का हाल

वहीं भारतीय बाजार के साथ-साथ एशियाई बाजार पर भी नजर डाली जाए तो आज एशियाई बाजार लुढ़कता हुआ नजर आया है। दरअसल आज जापान के निक्‍केई में 0.90% की गिरावट के चलते लाल निशान नजर आया है। जबकि कोरिया के कॉस्पी में आज 0.52% की फिसलन देखने को मिली है। वहीं सिर्फ आज चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.04% की तेजी लेता हुआ दिखाई दे रहा है। 5 दिसंबर के अमेरिकन कारोबार पर नजर डाली जाए तो अमेरिका का डाओ जोंस 0.55% गिरकर 44,765 पर बंद हुआ है। वहीं एस&पी 500 0.19% फिसलकर 6,075 पर बंद हुआ है।

सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड की लिस्टिंग आज

आज शेयर बाजार में निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण दिन होने वाला है। दरअसल आज सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होने वाला है। बता दें कि इसका आईपीओ 29 नवंबर को ओपन हुआ था। जिसमें 3 दिसंबर तक निवेशक बिड लगा सकते थे। इस दौरान यह आईपीओ कुल 1.27 गुना सब्सक्राइब हुआ है। सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड के शेयर के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण होने वाला है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews