सेंसेक्स में 700 अंको का उछाल, निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला, शेयर बाजार में आज नजर आ रही शानदार तेजी

आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में नजर आए हैं। आज के कारोबार में टाटा मोटर्स के शेयर 2% बढ़त के साथ नजर आए हैं।
सेंसेक्स में 700 अंको का उछाल, निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला, शेयर बाजार में आज नजर आ रही शानदार तेजी

भारतीय शेयर बाजार में 19 नवंबर के कारोबार में तेजी नजर आ रही है। दरअसल सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। सेंसेक्स में आज 700 अंकों से ज्यादा की तेजी दिखाई दे रही है। जिसके चलते सेंसेक्स ने अपना कारोबार 78000 के स्तर पर शुरू किया है। जबकि निफ्टी पर नजर डाली जाए तो आज निफ्टी में 200 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। जिसके चलते निफ्टी ने अपना कारोबार 23700 के स्तर पर शुरू किया है।

वही सेंसेक्स के 30 शेयरों की बात की जाए तो आज 27 शेयर बढ़त लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि महज तीन शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 शेयरों पर नजर डाली जाए तो 46 में तेजी नजर आ रही है, जबकि महज 4 शेयरों में लाल निशान नजर आ रहा है।

आज के टॉप गैनर्स पर नजर डालें

वहीं आज के कारोबार में टॉप गैनर्स पर नजर डाली जाए तो इसमें आईटी,फार्मा, बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल और कंज्यूमर ड्युरेबल्स, ऑयल ऐंड गैस सेक्टर, एनर्जी के सेक्टरों में भी तेजी के कारोबार के संकेत मिल रहे हैं। वहीं निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स आज जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। जानकारी के मुताबिक इसमें 818 अंकों और निफ़्टी स्मॉल कैप में 287 अंकों की बढ़त नजर आ रही है। हालांकि आज इंडिया VIX में 4.09% की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं इस शानदार तेजी के चलते आज बीएससी पर लिस्टेड स्टॉक का मार्केट कैप 432.96 लाख करोड रुपए पहुंच चुका है। जो पिछले सत्र में 429.08 लाख करोड रुपए था।

एशियाई बाजारों पर मिला जुला कारोबार दिखाई दिया

आज के कारोबार में एशियाई बाजारों पर भी प्रभाव देखने को मिला है। दरअसल आज एशियाई बाजारों में भी कारोबार मिला-जुला नजर आ रहा है। जापान के निक्‍केई पर नजर डाली जाए तो यहां 0.69% की बढ़त लेता हुआ नजर आ रहा है। जबकि कोरिया के कोस्पी में 0.32% की तेजी और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.39% की गिरावट नजर आई है। वही 18 नवंबर को अमेरिका का डाओ जोंस का आंकड़ा देखें तो इसके कारोबार में 0.13% की फिसलन नजर आई है। जिसके चलते यह 43,389 के स्तर पर बंद हुआ है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews