बढ़त के साथ खुला Sensex टूटकर बंद, यहां देखिये दिनभर कैसा रहा Share Market का हाल

बढ़त के साथ खुला Sensex  टूटकर बंद, यहां देखिये दिनभर कैसा रहा Share Market का हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के तीसरे बुधवार को आज शेयर मार्केट (Share Market) में उतार चढाव दिखाई दिया। शेयर बाजार की शरुआत बढ़त के साथ हुई लेकिन गिरावट के साथ हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों हरे निशान के साथ ओपन हुए लेकिन बंद होते समय से लाल निशान पर पहुंच गए।

आज 09 नवम्बर 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 09 November 2022) तेजी के साथ ओपन हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 112.03 अंक की तेजी के साथ 61297.18 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ ओपन हुआ, वहीं निफ्टी (Nifty) 39.90 अंक की तेजी के साथ 18242.70 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ खुला।

ये भी पढ़ें – टूट रहा सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का 12 साल का रिश्ता! जल्द हो सकता है ऑफिशियली ऐलान

दिनभर उतार चढाव के साथ ट्रेडिंग करने के बाद जब शेयर मार्केट (Share Market Today 09 November 2022) बंद हुआ तो गिरावट के साथ हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 151.60 अंक की गिरावट के साथ 61033.55 अंक के स्तर पर कारोबार करता बंद हुआ और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 45.80 अंक की गिरावट के साथ 18157.00 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ बंद हुआ।

ये भी पढ़ें – भाजपा का पलटवार, कांग्रेस का ही एजेंट निकला जीतू गुर्जर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews