Bank Holidays 2023 : फटाफट निपटा लें बैंक से संबंधित सारे काम, 27 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, हो सकती है परेशानी

September October Bank Holidays 2023 : सभी बैंक यूजर्स के लिए काम की खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द से जल्द पूरा कर लीजिए, क्योंकि 27 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच कई दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें त्यौहारों के साथ शनिवार रविवार की छुट्टियां शामिल है, हालंकि ऑनलाइन सेवाएं सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के काम प्रभावित हो सकते है।

अक्टूबर के शुरूआत में 2 दिन बैंक बंद

1 अक्टूबर को रविवार और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है, ऐसे में बैंक बंद रहने से परेशानी हो सकती है, हालांकि आप अपने कुछ काम कामकाज डिजिटली निपटा सकते हैं। खास बात ये है कि यूपीआई , मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।

इन ऑनलाइन सेवाओं का कर सकते है यूज

UPI के द्वारा भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।

जानिए कब कब बंद रहेंगे बैंक

  1. 27 सितंबर, बुधवार – मिलाद-ए-शेरिफ़ (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन)
  2. 28 सितंबर, गुरुवार – ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मीलादुन्नबी – (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) (बरा वफ़ात)
  3. 29 सितंबर, शुक्रवार- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद इंद्रजात्रा
  4. 1 अक्टूबर 2023, रविवार, महात्मा गांधी जयंती
  5. 2 अक्टूबर 2023, सोमवार, महात्मा गांधी जयंती
  6. 8 अक्टूबर- रविवार
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews