सस्ते में खरीदें सोना, 10 ग्राम पर मिलेगी 500 रुपये की छूट, खुल गया सरकारी गोल्ड बॉन्ड, 22 दिसंबर तक निवेश का मौका

Gold silver latest rate

Government Gold Bond: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की तीसरी किस्त सोमवार को जारी कर दी है। यदि आप गोल्ड में निवेश करने की इच्छा रखते हैं तो यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है। इसमें 22 दिसंबर तक निवेश किया जा सकता है। 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 6199 रुपये तय की गई है। बता दें कि इस बार सरकार ने बॉन्ड के कीमतों में 10% का इजाफा किया है। वित्त 2022-23 में तीसरी किस्त की कीमत 5,049 रुपये प्रति ग्राम थी।

कैसे उठायें लाभ?

इच्छुक निवेशक स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, बीएसई, डेजिनेटेड पोदत ऑफिस और कमर्शियल बैंक के जरिए बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं। इस लिस्ट में एसबीआई समेत कई बैंकों को शामिल किया गया है। स्मॉल फाइनेंस बैंक, ग्रामीण बैंक और पेमेंट्स बैंक में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

कैसे तय हुई गोल्ड बॉन्ड की कीमत?

13, 14 और 15 दिसंबर को इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड द्वारा जारी किए गए सोने के कीमतों के औसतन आधार पर गोल्ड बॉन्ड की कीमत सरकार ने तय की है। आरबीआई के मुताबिक 999 शुद्ध गोल्ड की कीमत 6199 रुपये है।

1 ग्राम सोने पर सरकार दे रही इतनी छूट

सरकार ने ऑनलाइन और डिजिटल माध्यम से गोल्ड बॉन्ड के लिए आवेदन करने वाले निवेशकों को छूट भी प्रदान कर रही है । प्रति ग्राम सोने पर 50 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में एक ग्राम गोल्ड की कीमत 6,149 रुपये हो जाएगी। इस हिसाब से यदि कोई व्यक्ति 10 ग्राम गोल्ड लेता है तो उसे 500 रुपये की छूट मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews