Share Market : बाजार में बड़ा बदलाव, यहां देखें Sensex और Nifty का हाल

Share Market : बाजार में बड़ा बदलाव,  यहां देखें Sensex और Nifty का हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। शेयर मार्केट में आज सेंसेक्स और निफ्टी की कीमतों में बड़ी तेजी दिखाई दी।  कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को आज जब बाजार ओपन हुआ तो सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों बढ़त के साथ कारोबार कर रही थी। खास बात ये है कि ये बढ़त  ज्यादा देर तक नहीं रुक सकी

आज कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन 16 जून 2022 जब शेयर मार्केट ओपन (Share Market Today 16 June 2022)  तो बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 575.60  अंक की बढ़त के साथ 53116.99 अंक के स्तर पर खुला, वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 162.00 अंक की तेजी के साथ 15854.20 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – UIDAI करेगा मृत्यु प्रमाण पत्र से Aadhar को लिंक ताकि कोई कर न सके फर्जीवाड़ा

ताजा अपडेट के मुताबिक बाजार हरे निशान की जगह अब लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।  सेंसेक्स 762.38 अंक की गिरावट के साथ 51779.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी 253.65 अंक की गिरावट के साथ 15438.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रही है।

ये भी पढ़ें – “Agnipath” को लेकर Gwalior में हंगामा, आला अधिकारी सड़कों पर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews