बढ़त के साथ बंद हुआ Share Market , जानें Sensex और Nifty का हाल

बढ़त के साथ बंद हुआ Share Market , जानें Sensex और Nifty का हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को शेयर मार्केट (Share Market) बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों में उछाल दिखाई दिया। आज मार्केट बंद होते समय हरे निशान पर था।

आज 18 अगस्त 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 18 August 2022) तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 37.87 अंक की उछाल के साथ 60298.00 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ बंद हुआ, वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 12.20 अंक की बढ़त के साथ 17956.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें – PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 31 अगस्त तक खत्म करने लें ये काम, वर्ना होगा भारी नुकसान

इससे पहले आज सुबह जब शेयर मार्केट ओपन हुआ तो खुलते ही धड़ाम से गिर पड़ा। सेंसेक्स (Sensex) 103.33 अंक की गिरावट के साथ 60156.80 अंक के स्तर पर कारोबार करता ओपन हुआ और निफ्टी (Nifty) 28.90 अंक की गिरावट के साथ 17915.40 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, नहीं बदले सोने के भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews