कारोबारी सप्ताह का दूसरा दिन रहा निराशाजनक, यहां देखें Share Market में Sensex और Nifty का कैसा रहा हाल

कारोबारी सप्ताह का दूसरा दिन रहा निराशाजनक, यहां देखें Share Market में Sensex और Nifty का कैसा रहा हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह का दूसरा दिन भी निराशाजनक रहा। आज शेयर मार्केट (Share Market) की शुरुआत  पहले दिन की तरह ही गिरावट के साथ हुई और पूरे दिन कमजोर रहने के बाद बाजार गिरावट के साथ ही दिन बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान के साथ ओपन हुए और लाल निशान पर ही बंद हुए।

आज 11 अक्टूबर 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 11 October 2022) गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 843.79 अंक की गिरावट के साथ 57147.32 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ बंद हुआ, वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 357.50 अंक की गिरावट के साथ 16983.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें – आज है ‘बिरयानी डे,’ अपने खास स्वाद के कारण दुनियाभर में हुई मशहूर

इससे पहले आज सुबह जब शेयर मार्केट गिरावट के साथ ही ओपन हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 128.18 अंक की गिरावट के साथ 57862.93 अंक के स्तर पर कारोबार करता ओपन हुआ और निफ्टी (Nifty) 32.50 अंक की गिरावट के साथ 17208.50 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला।

ये भी पढ़ें – भारत में जल्दी ही लॉन्च होगा Vespa GTS 2023, जानिए इसकी खूबियां

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews