Share market : लगातार दूसरे दिन घरेलु शेयर बाजार ने बनाया आल टाइम हाई, सेंसेक्स 280 अंक उछला, निफ्टी भी दिखा मजबूत, जानें आज का बाजार

Share market : आज यानी 19 जून को इंडियन शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कामकाज में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। दरअसल आज दूसरा दिन है जब भारतीय शेयर बाजार अपना आल टाइम हाई बनाया है। जानकारी के अनुसार आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कामकाज के दौरान 280 अंक की बड़ी बढ़त लेता हुआ दिखाई दिया है। वहीं निफ्टी (nifty) ने भी 73 अंक बढ़कर अपना दिन का कारोबार शुरू किया है।
आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 1300 अंक उछला, निफ्टी में 400 अंको की बढ़त

Share market : भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में आज एक बार फिर शुरूआती कारोबार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है है। भारतीय शेयर बाजार हर दिन नए आयाम स्थापित कर रहा है। दरअसल आज फिर भारतीय शेयर बाजार ने अपना अभी तक का आल टाइम हाई बनाया है। आज शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से ज्यादातर शेयर बढ़त लेते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि शुरूआती कारोबार के कुछ में ही कमजोरी दर्ज की गई है। आपको बता दें आज दूसरा दिन है जब भारतीय शेयर बाजार अपना आल टाइम हाई बनाया है।

दरअसल शुरूआती कारोबार में इस बढ़त के चलते भारतीय शेयर बाजार ने एक नई ऊंचाई को छू लिया है। आज सेंसेक्स 280 अंक बढ़त के साथ शुरू हुआ है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कामकाज 77,581 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 73 अंक का उछाल लेकर अपना कारोबार 23,600 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें राष्ट्रीय केमिकल, सैनोफी इंडिया, चंबल फर्टिलाइजर्स, फैक्ट, रामकृष्ण फोर्जिंग और कोचीन शिपयार्ड के शेयर शामिल थे। इसी के साथ वेबको इंडिया, सोभा, प्रेस्टीज एस्टेट, ग्रैंड फार्मा, इंडस टावर्स, फीनिक्स मिल और गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर्स में कमजोरी देखने को मिल रही है।

मल्टीबैगर शेयर का हाल:

आज के कारोबार में यदि मल्टीबैगर शेयर का हाल देखें तो इनमे वेदांता लिमिटेड, टाटा स्टील, इंफोसिस, विप्रो, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। वहीं कमजोरी वाले शेयर्स में एशियन पेंट्स, लार्सन, एसबीआई लाइफ, अशोक लीलैंड, अशोका बिल्डकॉन और जेके पेपर जैसे बड़े शेयर शामिल है।

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल कल, यानी इससे पहले 18 जून को भी शेयर बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। जानकारी दे दें कि कल सेंसेक्स 308 अंक चढ़कर 77,301 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि 92 अंक की तेजी लेकर 23,557 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews