Share Market: आज भारतीय शेयर बाजार में फ्लैट शुरुआत, सेंसेक्स 40 अंक उछला, निफ्टी में मामूली बढ़त, यहां जानें आज का बाजार

Share Market: आज भारतीय शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार के दौरान फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है। हालांकि सेंसेक्स में हल्की तेजी दर्ज की जा रही है। जबकि निफ्टी में भी 2 अंक की मामूली बढ़त दिखाई दे रही है।
Share Market: आज भारतीय शेयर बाजार में फ्लैट शुरुआत, सेंसेक्स 40 अंक उछला, निफ्टी में मामूली बढ़त, यहां जानें आज का बाजार

Share Market: 30 मार्च को, शेयर बाजार में एक हल्की तेजी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स ने 40 अंक की तेजी के साथ 81,430 के स्तर पर दिन का कारोबार शुरू किया है, जबकि निफ्टी में भी 10 अंकों की तेजी दर्ज की है। दरअसल आज शुरुआती कारोबार के चलते, सेंसेक्स के 30 शेयरों में 19 में गिरावट दिखाई दे रही है और वहीं 11 शेयरों में तेजी देखी गई है। जानकारी के मुताबिक आज मेटल ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है।

इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट:

दरअसल आज शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार के दौरान एनटीपीसी, पावर ग्रिड, ब्रिटानिया, एशियन पेंट्स, एचयूएल के शेयरों में मामूली तेजी देखी गई, जबकि हिन्डाल्को, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक और एलएंडटी जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखि गई है।

एकम्स ड्रग्स का IPO आज होगा ओपन:

जानकारी दे दें कि एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज से खुल रहा है। रिटेल निवेशक 1 अगस्त तक इस IPO के लिए बिड कर सकते हैं। कंपनी के शेयर 6 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

कल का बाजार का हाल?

वहीं पिछले दिन यानि कल सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी की शुरुआत हुई थी, दरअसल कल की अगर बात की जाए तो कल बाजार ने अपना ाल टाइम हाई छुआ था। वहीं आज मंगलवार को बाजार फ्लैट नजर आ रहा है हालांकि यह निवेशकों को सतर्क रखने के लिए भी हो सकता है।

जानकारी दे दें की कल बीएसई सेंसेक्स में 30 शेयरों का मानक सूचकांक कल 23 अंक की तेजी के साथ 81,355 अंक पर बंद हुआ था, जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में भी 1 अंक की तेजी लेकर 24,836 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews