Share Market Holiday : शेयर बाजार में लगी लंबी छुट्टी, तीन दिनों के बाद शुरू होगा कारोबार, जानिए क्या है कारण

Share Market Holiday : आमतौर पर भारतीय शेयर बाजार वीकेंड पर दो दिन बंद रहते हैं, लेकिन इस बार बाजार में तीन दिन की छुट्टी होगी। जानिए इसकी क्या वजह है?
एशियाई बाजार की हालत नाजुक, भारतीय शेयर बाजार भी टूटा, यहां जानें आज सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

Share Market Holiday : आज भारतीय शेयर बाजार में शनिवार के चलते छुट्टी है। वहीं रविवार को भी बाजार बंद रहेगा। लेकिन आपको बता दें की बाजार न सिर्फ इस बार शनिवार और रविवार को बंद रहेगा बल्कि इस बार घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीन दिन का अवकाश रहने वाला है। दरअसल शनिवार और रविवार के बाद, अब बाजार सोमवार को भी बीएसई और एनएसई में कोई कारोबार नहीं होगा।

शेयर बाजार के लिए लंबा वीकेंड:

दरअसल इस सप्ताहांत भारतीय शेयर बाजार के लिए सामान्य से लंबा रहेगा। आमतौर पर भारतीय शेयर बाजार वीकेंड पर दो दिन बंद रहते हैं, लेकिन इस बार बाजार में तीन दिन की छुट्टी होगी। दरअसल आपको बता दें कि सोमवार को यानि 17 जून को बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा। जिसके चलते बाजार बंद रहेगा।

सभी सेगमेंट में नहीं होगा कारोबार:

बीएसई की जानकारी के मुताबिक, बकरीद के अवसर पर इक्विटी सेगमेंट, डेरिवेटिव सेगमेंट, एसएलबी सेगमेंट सहित सभी सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा। इसके साथ ही एनएसई पर भी सभी सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा। जिसके बाद फिर से बीएसई और एनएसई मंगलवार से सामान्य कारोबार के लिए खुलेंगे।

एमसीएक्स पर पहला सत्र बंद:

दरअसल सोमवार को एनएसई और बीएसई के साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी कारोबार प्रभावित रहेगा। जबकि एमसीएक्स की जानकारी के मुताबिक, बकरीद के अवसर पर पहले सत्र का कारोबार बंद रहेगा। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, शाम 5 बजे से एक बार फिर एमसीएक्स पर दूसरे सत्र का कारोबार शुरू हो जाएगा। आपको जानकारी दे दें कि ट्रेड सेटलमेंट भी 17 जून को बंद रहेगा।

पिछले साल से कम छुट्टियां:

जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में शेयर बाजार में छुट्टियों की संख्या अधिक रही है। मार्च महीने की बात की जाए तो मार्च में बाजार में लगभग तीन लॉन्ग वीकेंड थे। वहीं, चुनाव के चलते भी एक दिन की छुट्टी रही थी। जिसके चलते शनिवार और रविवार को छोड़कर इस पूरे साल में शेयर बाजार में कुल 14 दिनों की छुट्टी है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews