Share Market Holiday: लोकसभा चुनाव के चलते 20 मई को बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें Nifty Midcap सेलेक्ट कॉंट्रैक्ट्स की एक्सपाइरी

Share Market Holiday: लोकसभा चुनाव के चलते 20 मई को बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें Nifty Midcap सेलेक्ट कॉंट्रैक्ट्स की एक्सपाइरी

Share Market Holiday: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने जानकारी दते हुए बताया है कि 20 मई 2024 को भारतीय शेयर बाजार में हॉलिडे रहेगा। जिसके चलते स्टॉक एक्सचेंज में ट्रेडिंग नहीं होगी। दरअसल 20 मई को मुंबई में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाना है, जिसके चलते बाजार में छुट्टी घोषित की गई हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में पांच चरणों में चुनाव होना है। वहीं पांचवें चरण में मुंबई के लोकसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी।

शेयर बाजार में 20 मई को ट्रेडिंग हॉलिडे:

दरअसल यह जानकारी एनएसई ने एक नोटिफिकेशन जारी कर दी है जिसमें कहा है कि भारतीय शेयर बाजार में 20 मई को ट्रेडिंग हॉलिडे रहने वाला है। वहीं जानकारी देते हुए बताया कि 20 मई, 2024 को यानि सोमवार को बाजार में छुट्टी होने के कारण अब निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट कॉंट्रैक्ट्स के डेरीवेटिव्स कॉंट्रैक्ट की एक्सपाइरी शुक्रवार 17 मई 2024 को होगी। वहीं इससे पहले बता दें कि एक मई को भी स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी रहने वाली हैं।

1 मई को भी रहेगा बाजार बंद:

दरअसल एक मई को महाराष्ट्र दिवस के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। जबकि बता दें कि 20 मई, 2024 को महाराष्ट्र के धुले, दिंडोरी, नासिक, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, पालघर में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग की जाएगी। दरअसल देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। वहीं जानकारी दे दें कि इस बार देश में सात चरणों में मतदान होगा।

आपको जानकारी दे दें कि इस महीने में दो दिन शेयर बाजार में छुट्टी होने के चलते बाजार में कारोबार बंद रहने वाला हैं। दरअसल 11 अप्रैल को ईद की छुट्टी के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। जबकि 17 अप्रैल को पूरे देश में रामनवमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। रामनवमी की छुट्टी होने के चलते बाजार में ट्रेडिंग बंद रहेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews