Share Market : Sensex में भारी उछाल, Nifty में भी बढ़त दर्ज

Share Market : Sensex में भारी उछाल, Nifty में भी बढ़त दर्ज

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के पांचवे दिन आज शेयर मार्केट (Share Market) में भारी उछाल देखा गया।  सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों बढ़त के साथ कारोबार करते हुए खुले। मार्केट में बढ़त का दौर अभी जारी है, बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है।

आज शुक्रवार 27 मई 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 27 May 2022) में बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 442.07 अंकों की उछाल के साथ 54694.60 अंक के स्तर पर खुला और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 138.30 अंकों की बढ़त के साथ 16308.50 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी भड़की, यहां देखें ताजा रेट

ताजा अपडेट के मुताबिक  सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त का माहौल अभी भी बरकरार है।  दोनों हरे निशान पर कारोबार करते दिखाई दे रहे है।  सेंसेक्स 424.20 अंक की बढ़त के साथ 54676.73 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, सेंसेक्स में 0.78 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है। वहीं निफ्टी 117.95 अंकों की उछाल के साथ 16288.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, निफ्टी में 0.73 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – MP पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, तीन चरणों में होगा मतदान, जून-जुलाई में वोटिंग

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews