
व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के पांचवे और अंतिम दिन आज शुक्रवार को शेयर मार्केट (Share Market) गिरावट के साथ ओपन हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों में गिरावट दिखाई दी। आज मार्केट ओपन होते ही लाल निशान पर पहुंच गया। अच्छी बात ये है कि बाजार अभी हरे निशान पर आ गया है।
आज 12 अगस्त 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 12 August 2022) गिरावट के साथ ओपन हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 52.30 अंक की गिरावट के साथ 59280.30 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला वहीं निफ्टी (Nifty) 15.20 अंक की गिरावट के साथ 17643.80 अंक के स्तर पर खुला।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना महंगा, चांदी सस्ती, देखें ताजा भाव
ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट इस समय हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 51.26 अंक की बढ़त के साथ 59383.86 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 26.55 अंक की बढ़त के साथ 17685.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 0.09 प्रतिशत तो निफ्टी में 0.15 प्रतिशत की मामूली बढ़त दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें – लापरवाही पर बड़ा एक्शन, पंचायत सचिव सहित 5 तत्काल प्रभाव से निलंबित, 78 को नोटिस जारी, 1 लाइन अटैच
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

