आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी नजर आ रही है। आज सेंसेक्स 100 अंकों की बढ़त के साथ 85630 के स्तर पर कामकाज करता हुआ नजर आया है, जबकि निफ्टी में आज 20 अंकों की तेजी के चलते कारोबार 26230 के स्तर पर दिखाई दिया है। आज के कारोबार में ऑटो, बैंकिंग और ऑयल एंड गैस सेक्टर में गिरावट देखने को मिली है, जबकि रियल्टी सेक्टर में आज अच्छी तेजी नजर आ रही है।
आज सेंसेक्स ने अपने कामकाज की शुरुआत 85791 के स्तर पर की थी। इसमें तेजी दर्ज हुई और यह 85920 के स्तर तक पहुंचा हालांकि आज का सबसे निचला स्तर 85577.82 रहा है। वहीं निफ्टी पर नजर डालें तो निफ्टी ने अपने कामकाज की शुरुआत 26237 के स्तर पर की थी। निफ्टी ने आज का सबसे निचला स्तर 26172 बनाया है जबकि आज का सबसे उच्च स्तर 26267 रहा है।
एशियाई बाजारों में गिरावट
वहीं आज एशियाई बाजारों पर नजर डालें तो गिरावट देखने को मिली है। चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 0.018 प्रतिशत की गिरावट के चलते कामकाज 52111 के स्तर पर देखा गया है, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में 0.24% की गिरावट के चलते कामकाज 25884 के स्तर पर दिखाई दिया है। कोरिया के कोस्पी में आज 1.46 प्रतिशत की गिरावट के चलते कामकाज 3928 के स्तर पर और जापान के निक्केई में 0.5 प्रतिशत की गिरावट के चलते कामकाज 50105 के स्तर पर नजर आया है। इससे पहले अमेरिका के डाउ जोंस मार्केट में 0.67% की तेजी के चलते कामकाज 47427 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि S&P इंडेक्स में 0.69% की तेजी के चलते कारोबार 6812 के स्तर पर बंद हुआ।
बीते दिन बाजार में थी तेजी
बीते दिन के भारतीय शेयर बाजार पर नजर डालें तो 27 नवंबर गुरुवार को बाजार में तेजी नजर आई थी। बीते दिन सेंसेक्स में 110 अंकों की तेजी के चलते कामकाज 85720 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी में 10 अंकों की तेजी रही और कारोबार 26215 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी के टॉप गेनर्स में फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक और श्रीराम फाइनेंस में तेजी नजर आई, जबकि अदानी एंटरप्राइजेज, आयशर मोटर्स और इंफॉर्मा में गिरावट देखने को मिली। बीते दिन बीएसई स्मॉल कैप में 201 अंकों की गिरावट के चलते कामकाज 52121 के स्तर पर और बीएसई मिडकैप में 513 अंकों की गिरावट के चलते कामकाज 47230 के स्तर पर नजर आया।






