Share Market : ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ Sensex और Nifty , जानिए कितनी रही तेजी

Share Market : ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ Sensex और Nifty , जानिए कितनी रही तेजी

Share Market Update : शेयर मार्केट में पिछले कुछ दिनों से चली आ रही ऑल टाइम तेजी आज गुरुवार को भी दिखाई दी, आज नए महीने के पहले दिन 01 दिसंबर 2022 को शेयर मार्केट  (Share Market Today 01  December 2022) की ओपनिंग तेजी के साथ हुई और क्लोजिंग भी तेजी के साथ ही हुई, खास बात ये है कि ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों अब तक की ऑल टाइम हाई रही।

ऑल टाइम हाई पर हुई क्लोजिंग

आज गुरुवार को शेयर मार्केट में एक बार फिर तेजी रही, मार्केट की क्लोजिंग के समय सेंसेक्स (Sensex) 184.54 अंक की बढ़त के साथ 63283.19 अंक के स्तर पर बंद हुआ जो सेंसेक्स की ऑल टाइम हाई क्लोजिंग है, वहीं निफ्टी (Nifty) 54.20 अंक की तेजी के साथ 18812.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ, ये निफ्टी की ऑल टाइम हाई क्लोजिंग है ।

यहाँ देखिये कैसी रही ओपनिंग

इससे पहले आज सुबह जब मार्केट की ओपनिंग हुई तो रिकॉर्ड तेजी के साथ ही हुई, बीएसई का सेंसेक्स 341.85 अंक की तेजी के साथ 63441.50 अंक के ऑल टाइम हाई स्तर पर खुला और एनएसई का निफ्टी 87.90 अंक की तेजी के साथ 18846.20 अंक के सतर पर खुला, ये निफ्टी का ऑल टाइम नया हाई ओपनिंग रहा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews