Share Market : साल 2022 के अंतिम दिन गिरावट के साथ बंद हुए Sensex और Nifty

Share Market : साल 2022 के अंतिम दिन गिरावट के साथ बंद हुए Sensex और Nifty

Share Market Update : कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार और साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर 2022 को शेयर मार्केट  (Share Market Today 31 December 2022) गिरावट के साथ बंद हुआ।

क्लोजिंग के समय ऐसा था सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

शेयर मार्केट में आज गिरावट  रही, मार्केट की क्लोजिंग के समय सेंसेक्स (Sensex) 293.14 अंक की गिरावट के साथ 60840.74 अंक के स्तर पर बंद हुआ वहीं निफ्टी (Nifty) 85.70 अंक की गिरावट के साथ 18105.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

आज दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल

जानकारी के मुताबिक आज 105 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं जबकि  29 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 260 शेयर में अपर सर्किट लगा है, वहीं 111 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। आपको बता दें कि आज बीएसई में कुल 3,632 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,200 शेयर तेजी के साथ और 1,289 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 143 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया।

आप ऐसे खरीद सकते हैं शेयर

शेयर मार्केट में यदि किसी को निवेश करने की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। यदि आपके पास ये दस्तावेज हैं, तो आप आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर मार्केट में निवेश शुरू कर सकते हैं।
 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews