
व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह का पहला दिन शेयर मार्केट में निराशा का माहौल लेकर शुरू हुआ। आज सोमवार को बाजार ओपन होते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों धड़ाम से गिर पड़े।
आज सोमवार 13 जून 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 13 June 2022) ओपन हुआ तो सेंसेक्स 1282.67 अंक की गिरावट के साथ 53020.77 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला वहीं निफ्टी 370.80 अंक की गिरावट के साथ 15831.00 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला ।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी सस्ती, नहीं बदले सोने के भाव, देखें ताजा रेट
ताजा अपडेट के मुताबिक बाजार अभी भी लाल निशान पर है। बीएसई (BSE) का निफ्टी (Nifty) 1608.70 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 52694.74 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 458.75 अंक की गिरावट के साथ 15747.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ये भी पढ़ें – MP में हुई पेट्रोल-डीजल की किल्लत! प्रदेश में बढ़ी तेल की खपत, जाने सभी शहरों में क्या है आज ईंधन का रेट
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

