
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। शेयर मार्केट (Share Market) में निवेश करने वालों के लिए नया कारोबारी सप्ताह उत्साहजनक साबित हो रहा है। नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत से लगातार तीसरे दिन शेयर मार्केट तेजी के साथ के साथ खुल रहा है। आज बुधवार 16 मार्च 2022 को भी सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ खुले।
बुधवार को भी शेयर मार्केट की शुरुआत पिछले दो दिनों की तरह उछाल के साथ ही हुई। बीएसई (BSE) सेंसेक्स (Sensex) 843.84 अंक की तेजी के साथ 56620.69 अंक के स्तर पर खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 240.30 अंक की तेजी के साथ 16903.30 अंक के स्तर पर खुला।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी फिर लुढ़के, जल्दी करें मौक़ा चूक ना जाये
खबर लिखते समय सेंसक्स (Sensex) 880.27 अंक की तेजी के साथ 56657.12 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है। सेंसेक्स में 1.58 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है। उधर निफ्टी (Nifty) 257.10 अंक की तेजी के साथ 16920.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 1.54 प्रतिशत की तेजी है।
ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 16 मार्च 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

