Share Market : बाजार गुलजार, Sensex और Nifty में बढ़त का माहौल

Share Market : बाजार गुलजार, Sensex और Nifty में बढ़त का माहौल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन आज शुक्रवार को शेयर मार्केट (Share Market) में उत्साहजनक माहौल देखने को मिला। शेयर मार्केट में शुरुआत बढ़त के साथ हुई। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों तेजी के साथ कारोबार करते हुए खुले।

आज शुक्रवार 03 जून 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 03 June 2022) को बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 551.95 अंक की बढ़त के साथ 56370.06 अंक के स्तर पर खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 152.50 अंक की तेजी के साथ 16780.50 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – बड़ी खबर : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर, सरकार को नोटिस जारी

ताजा अपडेट के मुताबिक अभी सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।  सेंसेक्स 379.10 अंक की तेजी के साथ 56197.21 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, सेंसेक्स में 0.68 फीसदी की तेजी देखी जा रही है।  वहीं निफ्टी 102.50 अंक की तेजी के साथ 16730.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, निफ्टी में 0.62 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें –  Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों में भारी उछाल, देखें बाजार का हाल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews