Share Market : बढ़कर खुले Sensex और Nifty, बाजार हरे निशान पर

Share Market : बढ़कर खुले Sensex और Nifty, बाजार हरे निशान पर

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के चौथा दिन शेयर मार्केट (Share Market) में तेजी लेकर आया। बाजार ओपन होते समय  सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों बढ़त के साथ खुले।  बाजार में उत्साह का माहौल है।  अच्छी बात ये है कि बाजार अभी भी हरे निशान पर कारोबार कर रहा है।

आज बुधवार 14 जुलाई 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 14 July 2022) बढ़त के साथ खुला।  सेंसेक्स (Sensex) 107.38 अंक की बढ़त के साथ 53621.53 अंक के स्तर पर खुला, वहीं निफ्टी (Nifty) 39.30 अंक की तेजी के साथ 16006.00 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चमका, चांदी भड़की, यहां देखें आज का भाव

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट अभी भी हरे निशान है, सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ ही कारोबार कर रहे हैं।  बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex)  45.56 अंक की तेजी के साथ 53559.71 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 7.70 अंक की बढ़त के साथ 15974.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 0.09 और निफ्टी में 0.05 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – MP RTE Admission : आज लॉटरी के जरिए होगा स्कूलों का आवंटन, 23 जुलाई तक प्रवेश, जाने नई अपडेट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews