Share Market : आज भी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे Sensex और Nifty

Share Market : आज भी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे Sensex और Nifty

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। शेयर मार्केट (Share Market) में बढ़त का माहौल आज मंगलवार को भी सोमवार की तरह ही जारी रहा। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों बढ़त के साथ खुले। आज 17 मई 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 17 May 2022) ओपन हुआ तो बाजार में उत्साह दिखाई दिया।

बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 262.08 अंक की बढ़त के साथ 53235.92 अंक के स्तर पर खुला और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 87.20 अंक की तेजी के साथ 15929.50 अंक के स्तर पर खुला। बाजार में उछाल से निवेशक भी खुश दिखाई दे रहे हैं।  अच्छी बात ये है कि बाजार अभी भी हरे निशान पर ही कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चमका, चांदी भी भड़की, यहाँ देखें ताजा रेट

ताजा अपडेट के मुताबिक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी का माहौल अभी बरकरार है। खबर लिखते समय सेंसेक्स 940.06 अंक की तेजी के साथ 53913.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।, सेंसेक्स में 1.77 प्रतिशत की तेजी दिखाई दे रही है उधर निफ्टी 273.60 अंक की बढ़त के साथ 16115.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, निफ्टी में 1.73 प्रतिशत की बढ़त दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 17 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews