Share Market : खुलते ही बाजार धड़ाम, गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहे Sensex और Nifty

Share Market : खुलते ही बाजार धड़ाम, गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहे Sensex और Nifty

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन की शुरुआत भी पहले दी की तरह ही गिरावट के साथ हुई।  शेयर मार्केट (Share Market) आज मंगलवार को बड़ी गिरावट के साथ ओपन हुआ। बड़ी बात ये है कि बाजार अभी लाल निशान पर ही कारोबार कर रहा है।

सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार 12 जुलाई 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 12 July 2022) गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स (Sensex) 294.85 अंक की गिरावट के साथ 54100.38 अंक के स्तर पर खुला, वहीं  निफ्टी (Nifty) 97.80 अंक की गिरावट के साथ 16118.20 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – शिवपुरी में नायब तहसीलदार 1 लाख की रिश्वत लेते धराया, लोकायुक्त की कार्रवाई

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट अभी लाल निशान है, सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex)378.91 अंक की गिरावट के साथ 54016.32 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 127.28 अंक की बढ़त के साथ 16088.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 0.70 प्रतिशत और निफ्टी में 0.78 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : बाजार में उत्साह, सोना चांदी दोनों सस्ते, खरीदने का अच्छा मौका

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews