Share Market : बाजार खुलते ही Sensex धड़ाम, Nifty भी लुढ़का

Share Market : बाजार खुलते ही Sensex धड़ाम, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पिछले दो दिनों से शेयर मार्केट (Share Market) में जारी उछाल और उत्साह का माहौल कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन आज शुक्रवार को निराशाजनक माहौल में खुला। बाजार खुलते ही सेंसेक्स (Sensex) और निफ़्टी (Nifty) धड़ाम हो गए।

आज शुक्रवार 11 मार्च को जब शेयर मार्केट खुला तो बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 343.41 अंक की गिरावट के साथ 55120.88 अंक के स्तर पर खुला। एनएसई (NSE) का निफ़्टी (Nifty) 100.70 अंक की गिरावट के साथ 16494.20 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी चमकी, सोना पुरानी कीमत पर, ये है बाजार भाव

खबर लिखते समय ताजा अपडेट में अनुसार बाजार संभल गया और इसमें तेजी आ गई।  सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर ट्रेंड करने लगे। Sensex 107.76 अंक की तेजी के साथ इस समय 55572.15 अंक के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।  Sensex में 0.19 प्रतिशत की उछाल देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 11 मार्च 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

उधर Nifty में भी 36.20 अंक की तेजी देखी जा रही है।  Nifty 16631.10 अंक के स्तर पर 0.22 प्रतिशत की उछाल देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – MP Government Job 2022: इन पदों पर बंपर भर्तियां, अच्छी सैलरी, 15 मार्च से पहले करें एप्लाई

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews