Share Market : Union Budget 2022 भाषण के बीच Sensex में 800 अंक की उछाल

Share Market : Union Budget 2022 भाषण के बीच Sensex में 800 अंक की उछाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस समय संसद में Union Budget 2022 पेश कर रही हैं।  बजट 2022 – 23 के बीच शेयर बाजार (Share Market) में जबरदस्त उछाल देखा गया। बाजार में दमदार शुरुआत देखने को मिली।  BSE का सेंसक्स (Sensex) 871.23 अंकों की उछाल के साथ 58885.40 अंक के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं NSE का निफ्टी 238.90 की तेजी के साथ 17,578.70 अंक पर ट्रेंड कर रहा है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सराफा बाजार पर बजट का असर, चांदी में गिरावट, नहीं बदले सोने के भाव

आज शेयर बाजार (Share Market) की शुरुआत तेजी के साथ हुई। BSE का Sensex तेजी के साथ खुला , इसकी शुरुआत 658.69 अंक की उछाल के साथ हुई। इसी के साथ Sensex 58672.86 अंक को छू गया। वहीं NSE का  Nifty भी 192.50 अंक की तेजी के साथ खुला।  इसी के साथ Nifty 17532.30 अंक उछल गया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews